Vastu Tips: घर में बरकत और सुख-समृद्धि चाहते हैं तो इन 4 चीजों को खाली रखने से बचें
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। घर में रखी हर चीज की ऊर्जा हमारे सुख-समृद्धि और सफलता से जुड़ी होती है। अगर घर में वास्तु नियमों (Vastu Rules) का ठीक से पालन किया जाए तो हमेशा खुशहाली बनी रहती है। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे घर की पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) प्रभावित होती है और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। खासतौर पर घर की कुछ चीजें अगर खाली रखी जाएं तो यह आर्थिक समस्याओं, मानसिक तनाव और परेशानियों को जन्म दे सकती हैं। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की किन 4 चीजों को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनोकामना पूरा होने के लिए शनिवार को इन जगहों पर जलाएं दीपक

तिजोरी को कभी न रखें खाली
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि कभी भी घर की तिजोरी (Vault) को खाली नहीं रखना चाहिए। धन के भंडार का खाली होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण माता लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती हैं। इसलिए कम मात्रा में ही सही लेकिन धन तिजोरी में जरूरी रखें। तिजोरी में धन बना रहता है तो आपको भी आर्थिक लाभ समय-समय पर मिलता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पूजा स्थल का जल पात्र
हिंदू घरों में पूजा स्थल पर जल का पात्र रखना शुभ माना जाता है। इसको लेकर मान्यता है कि इस जल के कलश में देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए जल के इस पात्र को कभी भी आपको खाली नहीं रखना चाहिए। अगर जल पात्र को खाली करते हैं तो तुरंत शुद्ध जल से इसे फिर भर देना चाहिए। अगर आप इसे खाली रखते हैं, तो देवी देवताओं की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, करियर होगा बर्बाद!
बाल्टी भी नहीं होनी चाहिए खाली
वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के मुताबिक घर के बाथरूम में रखी बाल्टी को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। इसके कारण से निगेटिविटी आपके घर परिवार में आ सकती है। इसमें हमेशा आपको पानी रखना चाहिए। माना जाता है कि, अगर आप खाली पानी की बाल्टी को देखकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बाल्टी का रंग नीला या आसमानी होना चाहिए। इन बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो लाभ आपको प्राप्त होता है।
अन्न के पात्र भी न रखें खाली
हमारे घरों के किचन में अन्न के कई पात्र होते हैं जैसे- चावल, आटा, दाल के। इन पात्रों को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। अन्न का भंडार अगर खाली रहता है तो जीवन में आपका विकास रुक जाता है। वहीं धन का भंडार भरा रहने से सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है और जीवन में सफलता की सीढ़ियां आप चढ़ते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
