Uttarakhand: युवाओं के भविष्य को लेकर CM धामी ने बनाया नया प्लान, पढ़िए पूरी खबर
Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड (Uttarakhand) के सभी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि विधानसभा स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा। उन्होंने युवाओं में बढ़ती इलेक्ट्रानिक संस्कृति (E Culture) को प्ले ग्राउंड संस्कृति (P- Culture) में बदलने के लिए खेल कूद को जरूरी बताया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आगे कहा कि विभाग की समस्त खेल परिसंपत्तियों को अधिकतम उपयोग में लाने के साथ ही उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश के सभी बहुद्देशीय हॉल में खेल गतिविधियों के साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होती रहें।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: CM धामी ने निभाया अपना वादा, बाबा बौखनाग मंदिर में की प्राण प्रतिष्ठा
इस बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण विकास परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्या समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खेल के साथ सैनिक व अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती पूर्व प्रशिक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बैठक में कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ने का काम किया जाए। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए परामर्श केंद्र (Counselling Centre) की स्थापना की जाए और उन्हें, शिक्षा, रोजगार और दूसरे पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाए। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने और कम करने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला कीवी-ड्रैगन फ्रूट और मोटे अनाज की खेती पर मिलेगी सब्सिडी
खिलाड़ियों को भरपूर मिले सुविधाएं
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षण के साथ ही अधिकतम सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव को गेम चेंजर योजनाओं, पूर्व से चल रही योजनाओं में सुधार के लिए बनाई गई कार्ययोजना की अपने स्तर से समीक्षा करेंगे। इससे योजनाओं को बेहतर तरीके से जमीन पर उतारा जा सकेगा और पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ मिलेगा।
