MP News

MP News: CM मोहन यादव का निराला अंदाज, कार्यकर्ताओं संग बीच रास्ते में लिया लस्सी का लुत्फ

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: नीमच में CM मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने काम और निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश के विकास के साथ साथ सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) कुछ ऐसे काम कर देते हैं तो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल होने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) नीमच में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। भोपाल (Bhopal) वापस आते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नजर एक दुकान पर पड़ी। जहां उन्होंने काफिला रूकवाकर भीषण गर्मी के बीच लस्सी (Lassi) पीने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीमच (Neemuch) की लस्सी और कचौरी का जवाब नहीं है।

गर्मी का मौसम हो और ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो क्या ही बात हो। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीमच में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया। जिसका वीडियो खुद सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। मोहन यादव के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह भी थे।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कानून से ऊपर कोई नहीं, सजा सबको मिलेगी

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने लिखा कि गर्मी का मौसम,अपनों के साथ, लस्सी का स्वाद…आज नीमच (Neemuch) प्रवास के दौरान कार्यकर्ता बंधुओं के साथ लस्सी का आनंद लिया। इसके साथ उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक 46 सेकेंड का वीडियो भी पोस्ट किया है। मोहन यादव के इस वीडियो पर लोगों ने भी अलग-अलग कॉमेंट किए हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया आपका व्यवहार बड़ा सरल स्वभाव का है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आप की ड्रेस तथा जैकेट एकदम से मैचिंग है..शॉप की अम्बिएंस के साथ।आप का चाहने वाला बिहार से।

ये भी पढे़ंः MP की लाड़ली बहनों को खुशखबरी, खाते में पहुंचे 1250 रुपये, CM मोहन यादव ने जारी की 23वीं किस्त

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच में 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजि हुआ था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। मोहन यादव ने सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में लिखा कि CRPF के जवानों के हौसले ने हृदय को गर्व से भर दिया…नीमच की धरती पर 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह में शामिल होकर हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस,समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।