IPL 2025: बेंगलुरु की पिच पर RCB को मिलेगी जीत या पंजाब मारेगी बाजी
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जाएगा। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) 6 मैचों में 4 मुकाबलों में जीत और दो मैच में हार के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं आरसीबी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराया था। इस सीजन में अब तक उनकी दोनों हार घरेलू मैदान पर हुई हैं और यही वह चीज है जिसे आरसीबी (RCB) के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रनों से हराया है। पंजाब ने 111 रनों के लक्ष्य का बचाव किया जो आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे कम स्कोर है और उनका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। पंजाब 6 मुकाबलों में 4 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर हैं।

कैसी होगी बेंगलुरु की पिच
बेंगलुरु की एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस पिच पर बल्लेबाजों का बल्ला खूब बोलता है और मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं। आगामी मुकाबला भी रोमांचक हो सकता है और टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले फील्डिंग लेना फायदेमंद हो सकता है। वहीं इस साल चिन्नास्वामी की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास है, जो पिछले सालों से अलग है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
दूसरी पारी में ओस गिरने के कारण तेज गेंदबाजों को समस्या हो सकती है। गेंद को पकड़ना मुश्किल होता है, जिससे गेंद बॉलर्स के हाथों से फिसल जाती है। स्पिन गेंदबाजों को ओस के कारण से और भी ज्यादा दिक्कत होती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीमें आम तौर पर दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।
RCB और पंजाब के हेड टू हेड के आंकड़े
आरसीबी और पीबीकेएस (PBKS) ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 33 मुकाबलों में आमने सामने हो चुके हैं, जिसमें आरसीबी ने 16 और पीबीकेएस ने 17 मैच जीते हैं। PBKS और RCB में मुक़ाबला हमेशा कड़ी टक्कर वाला रहा है। वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में पलड़ा थोड़ा सा मेज़बान RCB की ओर झुका है और 12 मैचों में RCB यहां पर 7-5 से आगे हैं। लेकिन 2023 से हुए तीन के तीनों मुक़ाबलों में RCB को जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान) , लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल।
पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान) , जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे।
