UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की चीनी मिल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में छ: दिवसीय स्थापत्य वास्तु ज्ञान कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
ये भी पढ़ेः Mahakumbh: वीकेंड में प्रयागराज महाकुंभ आने से पहले ये ख़बर जरूर पढ़ लें

यज्ञ के आरंभ से पहले माताओं, बहनों और पुरुषों ने हर्षोल्लास के साथ विधिवत हवन पूजन किया, जिसके बाद बृहद कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वास्तु शास्त्र के आचार्य सुशील बलूनी ने अपने उद्बोधन में सभी सुधीजन और बजाज परिवार का आयोजन को कराने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। आचार्य बलूनी ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन 2:30 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी।

इस दौरान आचार्य सुशील बलूनी (Acharya Sushil Baluni) ने वास्तु शास्त्र के आध्यात्मिक और प्रयोगात्मक पहलुओं पर विशेष चर्चा की। उन्होंने वास्तु देव की उत्पत्ति से संबंधित कथा सुनाई और कलियुग में वास्तु के महत्व को उजागर किया। कथा के पहले दिन बजाज पब्लिक स्कूल और कॉलोनी के बच्चों ने भी सुंदर प्रस्तुति दी और पूरे मनोभाव से कथा में भाग लिया।

ये भी पढ़ेः Traffic Challan: UP के इन 15 जिलों के लोग हो जाएं सावधान..नहीं तो..!
इस अवसर पर चीनी मिल के यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन, अवनी पांडे, पी एस चतुर्वेदी, के के तिवारी, पी सी गुप्ता, आर के मिश्रा, संदीप कटियार, हरीश ज्याला, सतीश श्रीवास्तव, रितेश दुबे, मुन्ना राठौर, सीमा सिंह, गीता पांडे, मंजू चतुर्वेदी, संगीता कटियार, पिंकी राठौर, शिल्पी पाठक, विभा दूबे, गीता तिवारी, आरती चौबे, सपना मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित हुए।
