Punjab: अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों के लिए मान सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
Punjab News: बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। आपको बता दें कि अमेरिका से 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। मान सरकार (Mann Sarkar) के मंत्री अमेरिका से वापस भेजे गए 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना है। पंजाब सरकार के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने अमेरिका से अमृतसर भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों से मिलने पहुंचे।
ये भी पढे़ंः Punjab: डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन किया
पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने कहा कि राज्य सरकार चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उनसे हिम्मत न हारने को कहा। निर्वासितों में से एक व्यक्ति ने धालीवाल को बताया कि उसने और उसके रिश्ते के भाई ने अमेरिका (America) पहुंचने के लिए 40-40 लाख रुपये खर्च किए। दोनों पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर के पास एक गांव के रहने वाले हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसपर मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार (Punjab Government) युवाओं को ठगने वाले ट्रैवल एजेंट को सलाखों के पीछे भेजेगी और उन्होंने निर्वासितों से आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। मंत्री ने पड़ोसी राज्य हरियाणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी उसने निर्वासित लोगों के लिए कैदियों को ले जाने में इस्तेमाल की जाने वाली दो बस भेजीं।
धालीवाल ने कहा कि मैं परिवहन मंत्री अनिल विज से अनुरोध करता हूं कि उन्हें कैदियों के लिए प्रयोग की जाने वाली बस नहीं भेजनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पवित्र शहर को निर्वासन केंद्र न बनाएं।
ये भी पढे़ंः Punjab: CM भगवंत मान का ऐतिहासिक कदम, सरकारी स्कूलों के छात्रों को अब मिल रही है फ्री बस सेवा
आपको बता दें, ये अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई के वादे के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था है। अमेरिकी विमान रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात लगभग 11:30 बजे रनवे पर लैंड किया। हालांकि तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि निर्वासित लोगों के शरीर बेड़ियों से बंधे थे या नहीं। उन्होंने बताया कि पहले ऐसी खबरें थीं कि विमान में 119 प्रवासी सवार होंगे, लेकिन अब यात्रियों की अपडेटेड लिस्ट के मुताबिक दूसरे जत्थे में निर्वासित लोगों की संख्या 116 है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे और भरोसा दिलाया कि निर्वासित लोगों के साथ उचित व्यवहार किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि निर्वासित लोगों को उनके संबंधित राज्यों में ले जाने से पहले कुछ घंटों के लिए अमृतसर में रहना होगा। मान ने शनिवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे बच्चे ही यहां आ रहे हैं, इसलिए यहां से कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए हम पूरी व्यवस्था करेंगे। हमने उनके रहने की भी व्यवस्था की है। वे यहां कुछ घंटों के लिए रुकेंगे और फिर अपने-अपने राज्यों में चले जाएंगे, क्योंकि विदेश मंत्रालय ने पहले ही उड़ानें बुक कर ली हैं।
सीएम मान ने केंद्र पर साधा निशाना
इससे पहले शुक्रवार को सीएम मान ने निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर केंद्र पर जमकर हमला बोला था, जो कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका चले गए थे। पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश है। पहला विमान अमृतसर में उतरा। अब दूसरा विमान अमृतसर में उतरा। विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि विमान को उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुनते हैं।
