Traffic Challan

Traffic Challan: UP के इन 15 जिलों के लोग हो जाएं सावधान..नहीं तो..!

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Traffic Challan: यूपी के 15 जिलों में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, होने जा रहा है यह काम

Traffic Challan: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अब उत्तर प्रदेश के सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले सावधान हो जाएं। यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic System) को सुधारने और सड़क हादसों को कंट्रोल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता अभियान से लेकर चालान तक किया जा रहा है। इसी के तहत अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 15 और जिलों में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Traffic Management System) शुरू करने की योजना बना ली गई है। जिसके बाद गाजियाबाद, कानपुर समेत 15 और जिलों में कैमरों से चालान किया जाएगा और ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 41 बिल्डरों की हकीकत जान लीजिए

Pic Social Media

यूपी के 17 जिलों में पहले से ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू है। और अब इस लिस्ट में 15 और जिलों के नाम शामिल होने जा रहे हैं। दूसरे चरण में सबसे पहले गाजियाबाद में ये सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बाराबंकी, कानपुर देहात, सीतापुर देहात, बस्ती, गोंडा, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, एटा, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, हरदोई और बांदा में भी जल्द ही इस सिस्टम को लागू किया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में आएगा सुधार

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Traffic Management System) में शहर के सभी बड़े चौराहों पर हाई डेफिनेशन क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक नियमों को न मानन वालों की निगरानी की जाएगी। इस सिस्टम के आने से ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को उनकी तस्वीर के साथ घर पर सीधा चालान (Challan) किया जाएगा। जिससे लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर गंभीरता आएगी। इन जिलों में ITMS सिस्टम आने से ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षित हो जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस सिस्टम में सभी प्रमुख चौराहों पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के माध्यम से कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सकेगी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट ट्रेस होगा, जिससे सीधा चालान घर पहुंचेगा। चौराहों पर सीसी और पीटीजेड कैमरे लगने से अपराध में कमी आएगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida Phase 2: ग्रेटर नोएडा का फेज 2..जानिए क्या होगी खासियत?

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2021 में यूपी के 57 शहरों और 17 नगर निगमों में ITMS शुरू करने को कहा था। जिसके तहत पहले चरण में सबसे पहले लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर और वाराणसी में सबसे पहले इसे शुरू किया गया। इसके बाद प्रयागराज, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अयोध्या, अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, मथुरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों को भी इससे जोड़ दिया गया था।