Train Ticket: इस ऐप के माध्यम से बुक किया गया टिकट आपके मोबाइल पर रहेगा और टीटीई के पास दिखाने पर वही वैध होगा।
Train Ticket: भारत में डिजिटलाइजेशन के बढ़ते प्रभाव के साथ रेल यात्रा (Rail Travel) भी स्मार्ट होती जा रही है। भारतीय रेलवे ने जनरल क्लास में सफर करने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप (UTS Mobile App) लॉन्च किया है, जिससे अब यात्री अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) से बिना कागज के टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से बुक किया गया टिकट आपके मोबाइल पर रहेगा और टीटीई के पास दिखाने पर वही वैध होगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Traffic Challan: बिना वजह पुलिस वाले चालान काटे तो यहां करें शिकायत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि पहले के समय में यात्रियों को टिकट खरीदने (Buy Tickets) के लिए काउंटर पर घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब तकनीकी प्रगति के कारण 80 प्रतिशत से अधिक रिजर्वेशन टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं। हालांकि, जनरल क्लास के यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट (Online Tickets) खरीदने की सुविधा अब तक ज्यादा प्रचलित नहीं थी। अब, जनरल क्लास के यात्री भी UTS ऐप का इस्तेमाल करके अपने अनरिजर्व्ड टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
UTS ऐप से जनरल टिकट बुक करने का तरीका
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UTS ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलने के बाद अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाकर रजिस्टर करें।
- अब आप अपनी यात्रा के लिए बुकिंग मोड चुन सकते हैं, जैसे- जर्नी टिकट, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट या क्यूआर बुकिंग।
- फिर बुक एंड ट्रैवल (Paperless) ऑप्शन चुनें, ताकि आपको टिकट का प्रिंट लेने की आवश्यकता न हो। आप मोबाइल फोन में ही डिजिटल टिकट दिखा सकते हैं।
- प्रस्थान और आगमन स्टेशन का नाम डालें।
- Get Fare पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, RWallet या नेट बैंकिंग में से कोई एक विकल्प चुनें।
- बुक टिकट पर क्लिक करें और भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
- एक बार भुगतान पूरा होने के बाद आपकी जनरल क्लास की टिकट सफलतापूर्वक बुक हो जाएगी।
ये भी पढ़ेः Property Detail: अब घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी चेक करें
ध्यान रखने योग्य बातें
यह ध्यान रखें कि बुक एंड ट्रैवल (Paperless) ऑप्शन का उपयोग करते समय आपको रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास पहुंचकर टिकट बुक नहीं कर सकते। इसके लिए आपको स्टेशन पहुंचने से पहले ही टिकट बुक करना होगा। आप चाहें तो घर से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
