Flat Sell: नोएडा में फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है।
Flat Sell: नोएडा में फ्लैट खरीदने (Buy Flat) की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) अब सस्ते फ्लैट्स बनाने जा रही है, जिनकी निलामी ड्रॉ (Draws) के माध्यम से की जाएगी। इन फ्लैट्स की कीमत अन्य प्राइवेट डेवलपर्स (Private Developers) के मुकाबले काफी कम हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Electric Scooty: बच्चों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने वाले ध्यान से खबर पढ़ लीजिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट (Real Estate) की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे बहुत से लोग अपना घर खरीदने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। खासकर नोएडा में 1 करोड़ रुपये से कम में प्रॉपर्टी मिलना मुश्किल है। लेकिन इस बार नोएडा अथॉरिटी की ओर से एक सस्ती योजना सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-27 में सस्ते फ्लैट्स बनाने की तैयारी है, जहां 700 से अधिक फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि इन फ्लैट्स की कीमत प्राइवेट डेवलपर्स के मुकाबले आधी से भी कम हो सकती है।
ड्रॉ के जरिए मिलेगा फ्लैट का आवंटन
नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी धांधली नहीं हो और सभी को समान अवसर मिले। जानकारी के मुताबिक, पहले नोएडा अथॉरिटी ने अपने कर्मचारियों के लिए सेक्टर-27 में 200 फ्लैट्स बनाए थे, जो अब 35 वर्ष से पुराने हो चुके हैं और जर्जर हो गए हैं। इन पुराने फ्लैट्स को तोड़कर यहां पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया से अथॉरिटी को 17 हजार वर्ग मीटर का क्षेत्र मिलेगा, जहां 10 मंजिला टावर बनाने की योजना है।
ये भी पढ़ेः Property Detail: अब घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी चेक करें
फ्लैट्स की कीमत
नोएडा अथॉरिटी फ्लैट्स (Flats) की कीमत कम रखने के लिए इनका आकार छोटा करने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत 800 वर्ग फीट के 2बीएचके फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जिसमें दो बेडरूम, एक ड्राइंग और डाइनिंग रूम, किचन और दो बाथरूम हो सकते हैं। इन फ्लैट्स की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये हो सकती है, जो कि प्राइवेट डेवलपर्स के मुकाबले आधी से भी कम होगी। फिलहाल, नोएडा में 1 करोड़ रुपये से कम में फ्लैट मिलना लगभग असंभव है, और सेंट्रल नोएडा में फ्लैट्स की कीमत का आकलन भी करना मुश्किल है।
