पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल..इन मंत्रियों के विभाग बदले

TOP स्टोरी पंजाब

Jyoti Shinde,Editor

Punjab News: पंजाब विधानसभा सत्र से पहले मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए। हेयर के पास अब सिर्फ खेल एवं युवा सेवा विभाग रह गया है। आदेश के अनुसार चेतन सिंह जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए हैं। ये विभाग पहले हेयर के पास थे।

वहीं सीएम भगंवत मान के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी हैं। सीएम भगवंत मान के बाद चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास सबसे अधिक सात विभाग हैं।

सीएम भगवंत मान के विभाग 

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह विभाग
  • विजिलेंस
  • सहकारिता
  • इंडस्ट्री व कॉमर्स
  • जेल
  • विधिक मामले
  • सिविल एविएशन
  • हाउसिंग और शहरी विकास 
  • विज्ञान तकनीक और पर्यावरण
  • कार्मिक

अमन अरोड़ा 

  • नवीन ऊर्जा संसाधन
  • प्रिंटिंग व स्टेशनरी
  • ग्रीवेंस रिफार्मस
  • रोजगार सृजन

गुरमीत सिंह मीत हेयर

  • खेल व युवा मामले

 लालजीत भुल्लर 

  • परिवहन
  • पशुपालन
  • ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग

चेतन सिंह जौड़ामाजरा 

  • डिफेंस सर्विस वेलफेयर
  • फ्रीडम फाइटर
  • बागबानी
  • सूचना व जनसंपर्क
  • खान एवं भूतत्व 
  • जल संसाधन
  • भूमि और जल संरक्षण

अनमोल गगन मान

  • पर्यटन और संस्कृति
  • इन्वेस्टमेंट प्रमोशन 
  • लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग 

हरपाल सिंह चीमा 

  • वित्त
  • योजना
  • कार्यक्रम कार्यान्वयन
  • आबकारी और कराधान

डॉ. बलजीत कौर

  • सामाजिक न्याय
  • सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास

हरभजन सिंह

  • लोक निर्माण विभाग
  • बिजली

लाल चंद कटारूचक्क

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
  • वन
  • वन्यजीव

कुलदीप सिंह धालीवाल

  • ग्रामीण विकास
  • एनआरआई मामले

ब्रह्म शंकर जिंपा

  • राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन
  • जल आपूर्ति एवं स्वच्छता

हरजोत सिंह बैंस

  • स्कूल शिक्षा

गुरमीत सिंह खुड्डियां 

  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
  • पशु पालन
  • मछली पालन व डेयरी विकास विभाग 
  • खाद्य प्रसंस्करण 

बलकार सिंह

  • स्थानीय निकाय विभाग
  • संसदीय मामले विभाग

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr