Property Detail

Property Detail: अब घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी चेक करें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Property Detail: घर से ही जानिए प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी, प्राधिकरण ने की खास तैयारी

Property Detail: अगर आप भी घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो यह खास खबर आपके लिए ही है। आपको बता दें कि अब घर बैठे रियल टाइम प्रॉपर्टी (Real Time Property) देखने के साथ प्रॉपर्टी पर प्राधिकरण का कितना बकाया है या क्लियर है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है, अब इसे अपलोड किया जाएगा। इसके बाद उन आवंटियों को आसानी होगी जिनको रीसेल में प्रॉपर्टी खरीदनी है। उनको प्रॉपर्टी (Property) की पूरी जानकारी बड़ी आसानी से मिल सकेगी। यह पूरी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से जियो ग्राफिकल इनफार्मेशन सिस्टम (GIS) से मिल सकेगी।
ये भी पढ़ेंः CBSC Board Exam: बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ गई

Noida Authority
Pic Social Media

आपको बता दें कि शहर की सभी प्रॉपर्टी लीज (Property Lease) पर है। यहां प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त या रीसेल करने के बाद ट्रांसफर आफ मेमोरेंडम (TM) किया जाता है। प्रॉपर्टी तभी दूसरे व्यक्ति के नाम होगी जब मूल आवंटी का सभी बकाया क्लियर हो जाएगा, उसे एनओसी तभी मिलेगी। इसी एनओसी के आधार पर टीएम किया जाता है। ऐसे में लोगों को प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी इस जीआइएस सिस्टम से मिल सकेगी। इससे फायदा यह होगा कि प्रॉपर्टी खरीदने वाले किसी फ्राड का शिकार नहीं होते हैं।

सिस्टम से मिल सकेगी पूरी डिटेल

इस सिस्टम में प्रॉपर्टी का बकाया डाटा अपलोड होने के साथ वर्तमान में आप प्लाट नंबर सलेक्ट कर प्लॉट के आनर का नाम, एरिया, अलाटमेंट आईडी, अलाटमेंट डेट, लीज डेट के साथ मैप के माध्यम से प्लाट के आसपास की पूरी लोकेशन, रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग आदि के बारे में पूरी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पूरा डाटा कलेक्शन अभी बाकी

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां अपलोड किया गया सेटेलाइट मैप 2022 का है। यानी 2022 तक जो भी प्लॉट की लाइव अपडेट है वह जीआइएस के माध्यम से आप देख पाएंगे। प्राधिकरण की सभी संस्थागत, औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक प्रापर्टी को भी रियल टाइम कर दिया गया है। ग्रुप हाउसिंग प्रॉपर्टी को रियल टाइम अभी नहीं किया गया है, क्योंकि अधिकांश सोसायटी में बायर्स की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। ऐसे में पूरा डाटा कलेक्शन नहीं हो सका है। जल्द ही इसे भी रियल टाइम कर दिया जाएगा।

ये भी पढे़ंः IGI Airport: IGI एयरपोर्ट से सफ़र करने वालों की जेब ज़्यादा कटेगी!

जीआइएस सिस्टम से घर बैठे ही मिलेगी पूरी जानकारी

प्रदेश का 60 प्रतिशत राजस्व नोएडा ही जेनरेट होता है। विदेश में बैठे निवेशक नोएडा में निवेश तभी करेंगे जब उन्हें सारी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। बस नोएडा प्राधिकरण की ऑनलाइन साइट पर जाकर जीआइएस लिंक पर जाना होगा। यहां उन्हें मैपिंग और दूसरे तरह से पूरे शहर की जानकारी मिल जाएगी।