Times Now Navbharat: Big resignation from Times Now Navbharat, where is Naveen Kishore going?

Times Now Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत से बड़ा इस्तीफा, कहां जा रहे हैं नवीन किशोर?

TV
Spread the love

Times Now Navbharat: बड़ी ख़बर नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से आ रही है। चैनल में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर(EP) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे नवीन किशोर ने इस्तीफा दे दिया है। ख़बर है कि नवीन किशोर जल्द ही एक बड़े चैनल को ज्वाइन करने वाले हैं।

टाइम्स से पहले नवीन किशोर ने 19 साल तक आजतक की पैकेजिंग टीम को लीड किया। नवीन किशोर ने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन हाउस से की थी। जिसके बाद उन्होंने समाचार न्यूज एजेंसी ANI का रुख किया। नवीन यहां से सहारा चले गए। हालांकि नवीन ने महज एक साल में ही सहारा चैनल छोड़ दिया। और उसके बाद वो टीवी टुडे ग्रुप के चैनल आजतक से जुड़ गए। नवीन किशोर खबरों के Presentation और उनके Look-Feel के मास्टर माने जाते हैं साथ ही नए एक्सपेरिमेंट करने में भी माहिर हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से नवीन किशोर को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।