Jantantra TV: Senior journalist-senior anchor Rajiv Sharma gets big responsibility in Jantantra TV

Jantantra TV: सीनियर एंकर राजीव शर्मा को जनतंत्र टीवी में बड़ी जिम्मेदारी

TV
Spread the love

Jantantra TV: बड़ी ख़बर ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) से आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार-सीनियर एंकर राजीव शर्मा जनतंत्र टीवी से जुड़ गए हैं। राजीव शर्मा को चैनल में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस भूमिका में वह यहां आउटपुट से जुड़े सभी कामों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ढाई दशकों से अलग अलग मीडिया संस्थानों में अहम भूमिका निभा चुके राजीव शर्मा एक तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं। राजीव ने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2000 में ‘जैन टीवी’ से की थी। करीब तीन साल बाद उन्होंने सितंबर 2003 में बतौर रिपोर्टर ‘एनडीटीवी’ जॉइन कर लिया।

‘एनडीटीवी’ में अपने करीब सात साल के सफर में राजीव शर्मा ने दिल्ली सिटी डेस्क की जिम्मेदारी भी संभाली। फिर उन्होंने कुछ समय के लिए मीडिया से ब्रेक ले लिया। इसके बाद राजीव शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज’ से मीडिया में वापसी की और करीब साढ़े 12 साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई और फिर वहां से बाय बोल दिया। नए साल पर अब राजीव शर्मा ने अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए ‘जनतंत्र टीवी’ जॉइन किया है।  

ख़बरी मीडिया की तरफ से राजीव शर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकानाएं ।