Chhattisgarh News (42)

Chhattisgarh News: शिव पुराण सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजन समाज को नैतिकता, संस्कार और आपसी सद्भाव की राह दिखाते हैं।
वे रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला क्षेत्र के ग्राम खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की स्मृति में आयोजन

यह शिव महापुराण कथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताश्री स्वर्गीय हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित की गई है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बाल कथा व्यास से लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास श्री कृष्णा दुबे महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
शिव महापुराण कथा का वाचन संगीतमय शैली में किया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और संपूर्ण शिव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन भूमि है जहां प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास का बड़ा समय बिताया
माता शबरी के जूठे बेरों की कथा आज भी हमारी संस्कृति और भक्ति परंपरा का प्रतीक है, जो प्रेम और समर्पण का संदेश देती है।

अयोध्या में छत्तीसगढ़ के चावल से बना प्रसाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से बना प्रसाद अर्पित किया गया, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

रामलला दर्शन और तीर्थ यात्रा योजनाओं का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रामलला दर्शन योजना के तहत पिछले दो वर्षों में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके हैं।
वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अब तक 5 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया गया है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा गबेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आध्यात्मिक आयोजनों से मजबूत होता है सामाजिक ताना-बाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ियों में संस्कार, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को मजबूत बनाते हैं।