TRP News: आज की टीआरपी (TRP) में जिस एक चैनल पर दर्शकों की नजर रहेगी वो चैनल कभी कई महीनों तक देश के नंबर-1 चैनल का तमगा गले में लटकाए घूमता था। नाम है Tv9 भारतवर्ष (Tv9 Bharatvarsh) जो आज टॉप5 न्यूज चैनलों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। और तो और टीवी 9 भारतवर्ष से ज़ी मीडिया (Zee Media) राहुल सिन्हा ने ज़ी मीडिया को टीवी9 भारतवर्ष (Tv9 Bharatvarsh) के ऊपर पहुंचा दिया। ये वही चैनल है जो संत राय के जमाने में महीनों तक नंबर वन बना रहा है। लेकिन अचानक से टीवी9 भारतवर्ष का इस तरह टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर आना दर्शकों को वाकई हैरान कर रहा है।
ये भी पढे़ंः News Channel: गोवा से लॉंच होने वाला पहला हिंदी न्यूज़ चैनल..इंटरव्यू की तारीख़ नोट कर लीजिए
इसके पीछे की वजह ये भी हो सकती है कि शायद दर्शक अब युद्ध जैसे प्रोग्राम में उतनी रुचि ना ले रहे हों। बहरहाल बाकी न्यूज़ चैनलों की बात करें तो आजतक इस बार भी नंबर-1 चैनल बना हुआ है। दूसरे नंबर पर न्यूज18 इंडिया और तीसरे नंबर पर इंडिया टीवी (India TV) आ पहुंचा है। चौथा नंबर रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) ने अपने नाम कर लिया है। और 5वें नंबर पर ज़ी न्यूज़ (Zee News) है। बाकी चैनलों की टीआरपी इस प्रकार है।

