Media Jobs: देश के 2 बड़े मीडिया समूह में पत्रकारों के लिए Vacancy निकली है। दरअसल, ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह को अपनी अंग्रेजी टीम में स्टेट डेस्क के लिए शिफ्ट इंचार्ज की आवश्यकता है।
इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, इस पद पर नियुक्ति के लिए आठ साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। यह नियुक्ति भोपाल के लिए होनी है।
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे sajal.jain@dbdigital.in पर भेज सकते हैं।
दैनिक जागरण में नौकरी का मौका
वहीं दैनिक जागरण समूह के अखबार जागरण आईनेक्स्ट ने अपने एडिटोरियल टीम के लिए रिपोर्टर और सब एडिटर पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार, इन पदों के लिए 0 से 2 वर्ष तक का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में की जाएगी।
संस्थान की ओर से बताया गया है कि उम्मीदवारों में खबरों की समझ, मजबूत लेखन क्षमता और डिटेल पर पैनी नजर होना जरूरी है। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में रुचि रखने वाले युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे ईमेल- simran.rajpal@inext.co.in पर भेज सकते हैं।
