High Cholesterol: ब्रेकफास्ट के दौरान कर रहे हैं ये गलतियां, तो बढ़ सकती है Cholesterol की समस्या

Life Style Trending हेल्थ & ब्यूटी

High Cholesterol: आज के समय कोलेस्ट्रोल की समस्या बढ़ती ही चली जा रही है। वहीं, हार्ट अटैक की बढ़ती बीमारियों की वजह से cholesterol लेवल को कंट्रोल करना अति आवश्यक हो गया है। कोलेस्ट्रोल एक प्रकार का फैट है, जो ब्लड के जरिए एक शरीर में एक जगह से दूसरे जगह फैल जाता है। बॉडी में हेल्थी फंक्शन को ठीक से वर्क करने के लिए जरूरी होता है, लेकिन अगर ये शरीर में ज्यादा फैल जैसी तो दिक्कतें भी उत्पन्न कर सकता है।

Cholesterol की मात्रा बॉडी में बढ़ने से आर्टरीज ब्लॉकेज भी हो सकती है। जिस कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक आ सकता है।
इसलिए अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल ( High Cholesterol) की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं तो हमारे ख़ान पान की आदत पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में जानते हैं कि ब्रेकफास्ट के दौरान कैसे Cholesterol लेवल हाई हो सकता है अगर आप ये गलतियां करते हैं तो:

ब्रेकफास्ट स्किप कर देना

ब्रेकफास्ट न करने के कारण आपका मेटाबियोलिज्म प्रभावित होता है। इस वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। इसकी वजह से एनर्जी भी शरीर की डाउन हो सकती है। इस कारण ओवरईटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स

ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे कि बीकेन, सॉसेज आदि चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है। इसी कारण आर्टरीज भी ब्लॉक हो सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को शामिल न करें।

बेकरी फूड आइटम्स

ब्रेकफास्ट के समय अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेड, बिस्किट जैसी चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें ट्रांसफैट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है। इसी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल ( Cholesterol) की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट में इन चीजों को स्किप कर देना चाहिए।

ज्यादा शुगर वाले फूड आइटम्स

सुबह के ब्रेकफास्ट में शुगर से भरपूर पैक्ड फूड, सिरल्स आदि कि वजह से शुगर लेवल हाई हो सकता है। ये ब्लड शुगर लेवल के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी प्रभावित करता है। इस कारण आपको पैक्ड फूड आइटम्स खाने से बचना चाहिए।