AI

AI: Salesforce के बाद इस सॉफ्टवेर कंपनी ने 3 हज़ार इंजीनियर्स की छुट्टी की, वजह जान चौंक जाएंगे

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

AI: दुनियाभर की टेक कंपनियों में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

AI: दुनियाभर की टेक कंपनियों में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में Salesforce द्वारा 4 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब एक और दिग्गज टेक कंपनी Oracle ने 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी अमेरिका, भारत, यूरोप, फिलीपींस और कनाडा जैसे देशों में व्यापक रूप से देखने को मिली है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

AI और खर्चों में कटौती बनी मुख्य वजह

कंपनी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब वह AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में बड़ा निवेश कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बढ़ती परिचालन लागत और एआई के बढ़ते प्रभाव के कारण कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

Oracle की छंटनी का बड़ा दायरा

डेटा सेंटर डायनेमिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, Oracle ने अपने कई विभागों में छंटनी की है। पहले यह छंटनी ओरेकल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर (OCI) टीम तक सीमित थी, लेकिन अब इसका असर ओरेकल हेल्थ, आर्किटेक्ट्स और अन्य कॉर्पोरेट डिविज़न के कर्मचारियों तक पहुंच गया है।

फिलीपींस और अमेरिका में तगड़ा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलीपींस में हाल ही में हुई एक बिजनेस अपडेट मीटिंग के बाद Oracle Advanced Customer Services और नेटसूट ग्लोबल बिजनेस यूनिट (NSGBU) की पूरी टीम को नौकरी से हटा दिया गया। वहीं अमेरिका के सिएटल में ओरेकल हेल्थ (Oracle Health) डिवीजन के 101 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इससे पहले अगस्त में भी 161 लोगों की नौकरी जाने की खबर सामने आई थी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः AI Jobs: AI से मिलेगी नौकरी, लिंक्डइन को टक्कर देने वाला आ रहा है

भारत में भी छंटनी

भारत में भी Oracle के टेक्नोलॉजी और सपोर्ट फंक्शन से जुड़े कर्मचारियों को इस सप्ताह नौकरी से निकाला गया है। लेकिन अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार की छंटनी में 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

Cerner की डील और वर्तमान हालात

आपको बता दें कि Oracle ने साल 2022 में Cerner को 28.3 बिलियन डॉलर में खरीदा था। उस समय कंपनी ने इसे हेल्थकेयर आईटी सेक्टर में अपनी ग्रोथ का अहम ड्राइवर बताया था। लेकिन मौजूदा छंटनियों से साफ है कि कंपनी कॉर्पोरेट प्राथमिकताओं और कॉस्ट कटिंग को लेकर बड़ी री-स्ट्रक्चरिंग कर रही है।

बढ़ता मुनाफा, फिर भी छंटनी?

Oracle ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025 में 57.4 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष से करीब 8% ज्यादा है। इसके बावजूद, कंपनी ने मानव संसाधनों में कटौती कर AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में अरबों डॉलर निवेश करने का निर्णय लिया है। कंपनी इसे रणनीतिक बदलाव बता रही है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि AI किस तरह से पारंपरिक नौकरियों को तेजी से प्रभावित कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः AI: AI छीन रहा है युवाओं की नौकरी, इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर

Salesforce ने भी हटाए थे 4 हजार कर्मचारी

गौरतलब है कि Oracle से पहले Salesforce ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। कंपनी के CEO मार्क बेनिओफ ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि सपोर्ट टीम का आकार 9 हजार से घटाकर 5 हजार कर दिया गया है। अब इनकी जगह AI एजेंट्स ग्राहकों की रूटीन क्वेरी को संभाल रहे हैं।