Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ जेएमएम नेता इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने विपक्ष पर तंज कसा है। मंत्री इरफान अंसारी ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य में विपक्ष की कोई जमीन नहीं है और महागठबंधन की एकता अटूट है। एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यही पार्टी थी जिसने मुख्यमंत्री को उनके आवास से उठवाकर जेल भिजवाया था, लेकिन जनता का आशीर्वाद और महागठबंधन की एकजुटता के आगे बीजेपी के सारे हथकंडे नाकाम साबित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Minister Irfan Ansari) ने दावा किया कि बिहार में मिली जीत से बीजेपी भले ही उत्साह में हो, लेकिन झारखंड की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘यहां 27 प्रतिशत आदिवासी और 19 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ये दोनों समुदाय हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। बीजेपी जितनी कोशिश कर ले, उसकी दाल यहां नहीं गलेगी।’
हेमंत सोरेन 2050 तक रहेंगे मुख्यमंत्री
सबसे सशक्त बयान में इरफान अंसारी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सिर्फ 5-6 साल के लिए नहीं, बल्कि 2050 तक झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन जनता के बीच में हैं, जनता उनके साथ है। उनकी लोकप्रियता और महागठबंधन की एकता के आगे बीजेपी की कोई भी रणनीति कामयाब नहीं होगी।’
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: घाटशिला की ऐतिहासिक जीत के बाद CM हेमंत से मिले नवनिर्वाचित MLA सोमेश सोरेन
महागठबंधन की एकता अटूट
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि बीजेपी लगातार महागठबंधन में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ‘हम सब जनता के सेवक हैं, हमारी एकता ऐसे नहीं टूटने वाली।’ उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल पूरी मजबूती से एक साथ हैं और आने वाले चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
SIR लागू हुआ तो चुनाव नहीं लड़ेंगे- मंत्री इरफान अंसारी
SIR (Special Intensive Revision) के मुद्दे पर मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर राज्य में SIR लागू किया गया तो महागठबंधन इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ऐलान किया, ‘SIR की कोई जरूरत नहीं है। अगर इसे थोपा गया तो मैं खुद चुनाव लड़ने से पीछे हट जाऊंगा।’ यह बयान महागठबंधन की आदिवासी हितों के प्रति अटल प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की पहल, ग्रामीण क्षेत्रों में 183 करोड़ की पेयजल योजनाओं को मिली मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Minister Irfan Ansari) के इन बयानों से साफ है कि झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट और आक्रामक मोड में है। बीजेपी की हर रणनीति को नाकाम करने के लिए गठबंधन पूरी तरह तैयार है और जनता का अपार समर्थन इसके साथ है।
