मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह जीत जनता की आकांक्षाओं का सम्मान’
Jharkhand News: झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित झामुमो विधायक सोमेश सोरेन (MLA Somesh Soren) ने रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह जीत घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है।

‘यह जीत जनता की आकांक्षाओं का सम्मान’- सीएम हेमंत
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि घाटशिला की यह विजय वहां की जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों और झामुमो के प्रति उनके विश्वास की जीत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता ने विकास और जनसरोकार वाली राजनीति को चुना है और यह परिणाम उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
‘बेटे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी’
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने दिवंगत पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के योगदान को भावुकता से याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित के कई कार्य शुरू किए थे, जिन्हें अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि युवा नेतृत्व के रूप में सोमेश अपने पिता की तरह ही जनता के लिए समर्पित रहेंगे और विकास कार्यों को नई रफ्तार देंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand के 25 वर्ष पूरे, CM हेमंत सोरेन ने विकास के लिए दी 1087 योजनाओं की सौगात
‘जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा’- सोमेश सोरेन
मुलाकात के दौरान विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता से मिला विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के भरोसे को वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि स्व. रामदास सोरेन द्वारा शिक्षा और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को और गति दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में गरीबी और बेरोजगारी मिटाने का लक्ष्य, हेमंत सरकार ‘विजन 2050’ के तहत कर रही काम
राज्य व केंद्र की योजनाएं जन-जन तक पहुंचेगी
विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि वे राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकास को गति देना, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जन समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
