सीएम मोहन यादव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
MP News: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। उनके चेहरे खिले और उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) को जी भरकर दुआएं दीं। सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये यानी कुल 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने सिवनी जिले में 560.75 करोड़ रुपये की लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।
विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का अनावरण
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सीएम ने स्थानीय कलाकारों का अभिनंदन किया और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चियों का खीर चटाकर अन्नप्राशन भी किया।
महिलाओं को मिली प्राथमिकता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवनी जिले के शासन-प्रशासन में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बदलता मध्यप्रदेश है। कार्यक्रम के दौरान भाईदूज और रक्षाबंधन दोनों का आयोजन भी हुआ। सीएम ने मौजूद लोगों से मोबाइल टॉर्च जलाने को कहा और विपक्ष के लिए कहा कि ‘आंखें हों तो देख लो, हमने जो कहा वो करके दिखाया। बहनों का आशीर्वाद हमें मिल गया, जीवन धन्य हो गया।’

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में युवाओं को रोजगार देने की बड़ी पहल, CM मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
लाड़ली बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। उन्होंने संकल्पित होकर कहा कि बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे और धीरे-धीरे राशि बढ़ाते जाएंगे। सिवनी से पूरे प्रदेश की बहनों को 1500 रुपये मिलने पर उन्होंने अभिनंदन किया और लाड़ली बहना योजना की महत्ता बताई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने 1500 रुपये दिए हैं और यह राशि आगे भी मिलती रहेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बहनों से खुला संवाद
कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने अपनी खुशी और अनुभव साझा किए। सुषमा शनोड़िया ने कहा कि यह योजना उनकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार रही। सीएम ने बहन माधुरी डहरिया से कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर खुलकर बताएं। अंजलि वरमैया ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और वह भविष्य में व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। अंजू सोनी ने बताया कि राशि मिलने से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और अपने घर के कई काम पूरे किए।
ये भी पढ़ेंः Meta: मेटा के AI चीफ ने 13 साल के बच्चों को क्या सलाह दी?
महिलाओं का समूह आत्मनिर्भर बन रहा
शक्ति चौहान ने कहा कि महिलाओं का समूह लाड़ली बहना की राशि को बैंक में जमा कर रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। चयनकली डहरिया ने कहा कि इस योजना की राशि से उन्हें बच्चों की फीस भरने में मदद मिलती है।
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों ने इस योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक मजबूती पाई है, बल्कि अपनी आत्मनिर्भरता और सामाजिक स्थिति को भी सशक्त बनाया है।
