T20 के किंग बने सूर्यकुमार यादव, ICC ने दिया बड़ा इनाम

क्रिकेट WC खेल

ICC Awards: टीम इंडिया के मिस्टर 360 के नाम से प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईसीसी ने टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर (T20 Player of the Year) के अवार्ड से नवाजा है। सूर्यकुमार यादव को ये अवार्ड लगातार दूसरे साल मिला है क्योंकि सूर्या को आईसीसी ने साल 2022 में भी बेस्ट टी20 प्लेयर (Best T20 Player) चुना था। सूर्यकुमार लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ेः T20-2023 की बेस्ट टीम का ऐलान, सूर्या को मिली कप्तानी

Pic Social Media

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 17 पारियों में 733 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.86 और स्ट्राइक रेट 155.95 का रहा है। आईसीसी की ओर इस अवार्ड के लिए कुल 4 और खिलाड़ी नॉमिनेट किए गए थे। इसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, यूगांडा के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन थे, लेकिन इन सभी को पीछे छोड़कर सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ ईयर का अवार्ड अपने नाम कर लिया है।

आईसीसी ने कहा कि भारतीय मिडिल ऑर्डर (Indian Middle Order) की रीढ़ इस बल्लेबाज ने कई मैच जिताए हैं। लगातार दूसरी बार उन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 7 रन से की लेकिन उसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

Pic Social Media

सूर्यकुमार ने आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 42 गेंद में 80 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में 36 गेंद में 56 रन बनाए। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में 56 गेंद में 100 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर 112 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक था। रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था।