IPL 2025: DC और राजस्थान के बीच आज होगा मुकाबला, किसको मिलेगी जीत, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का 32वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान भी अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हारी है। ऐसे में यहां जानते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) की पिच की बात की जाए तो यह पिच बल्लेबाजों की हमेशा से मददगार रही है। यहां गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिसके कारण रनों की बरसात होती है। इस पिच पर आईपीएल मैच के दौरान 200+ स्कोर देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि यहां इस सीजन का पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता मैच, कोलकाता को 16 रनों से हराया
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के आंकड़े
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर अब तक आईपीएल के कुल 91 मैच हुए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 44 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी पारी यानी रन का पीछा करने वाली टीम 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
दिल्ली और राजस्थान के बीच हेड टू हेड
आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम कुल 29 बार आमने-सामने आई है, जिसमें दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स 15 मुकाबले में जीत दर्ज की है। इस प्रकार राजस्थान दिल्ली पर भारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में क्या होता है। आपको बता दें कि पिछले 5 मुकाबलों में भी राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। राजस्थान (Rajasthan) ने 3 जबकि दिल्ली ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें 6 बार DC ने जीत हासिल की है। वहीं, राजस्थान सिर्फ 3 बार जीत हासिल करने में कामयाब हुआ है।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: लखनऊ में गरजा धोनी का बल्ला, चेन्नई को मिली सीजन की दूसरी जीत
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), फाफ डू प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी/वानिंदु हसरंगा,संदीप शर्मा।
