T20-2023 की बेस्ट टीम का ऐलान, सूर्या को मिली कप्तानी

क्रिकेट WC खेल

T20: आईसीसी के द्वारा हर साल दी जाने वाली अवार्ड्स का ऐलान शुरू हो गया है और आईसीसी ने 22 जनवरी को इसकी शुरुआत भी कर दी है। आईसीसी (ICC) ने सबसे पहले पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Pakistan) का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ेंः सानिया का धोखेबाज शौहर! पाकिस्तानी एक्ट्रेस से की तीसरी शादी

Pic Social Media

आईसीसी ने जो 2023 की टी20 टीम चुनी है उसमें भारत के 4 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव,यशस्वी जायसवाल,रवि विश्नोई,और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के 2 खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड,न्यूजीलैंड और युगांडा का एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय चौकड़ी के अलावा 11 सदस्यीय टीम में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को यशस्वी जायसवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुना गया है। जायसवाल ने 2023 में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और एक शतक की बदौलत 430 रन जोड़े। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को आईसीसी टीम के विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, जिंबाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रामजानी, आयरलैंड के मार्क एडेयर और जिंबाब्वे के रिचर्ड नगारवा को भी टीम में जगह मिली है।

Pic Social Media

सूर्यकुमार यादव बने कप्तान

सूर्यकुमार (Suryakumar) को लगातार दूसरे साल पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर में नॉमिनेट किया गया। इसके साथ ही वह साल के बेस्ट टी20 पुरुष क्रिकेटर की दौड़ में भी शामिल हैं। मुंबई के इस धुरंधर बल्लेबाज ने साल 2023 में अपने बल्ले से काफी प्रभावित किया। 2023 की उनकी पहली पारी श्रीलंका के खिलाफ महज 7 रन थी लेकिन अगले दो मैचों में 51 (36) और नाबाद 112 (51) के स्कोर के साथ उन्होंने दमदार वापसी की और अब उन्हें आईसीसी ने अपनी इस बेस्ट टीम का कप्तान बनाकर उन्हें बड़ी उपलब्धि दे दी है।

आईसीसी पुरूष टी20 टीम ऑफ द ईयर 2023:

  1. यशस्वी जयसवाल (भारत)
  2. फिल साल्ट (इंग्लैंड)
  3. निकोलसन पूरन (विकेटकीपर) (वेस्टइंडीज)
  4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) (भारत)
  5. मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)
  6. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  7. अल्पेश रमजानी (युगांडा)
  8. मार्क अडायर (आयरलैंड)
  9. रवि बिश्नोई (भारत)
  10. रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)
  11. अर्शदीप सिंह (भारत)