पंजाब के स्टूडेंट्स ध्यान दें..छुट्टियों के बाद इस दिन से शुरू होगा Subject Fair

पंजाब

Punjab News: पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) के स्कूलों में इन दिनों सर्दी की छुट्टी चल रही है। जब पंजाब के स्कूल 1 जनवरी से खुलेंगे तो उसके 4 दिन बाद यानि 5 जनवरी से स्कूल शिक्षा विभाग (Department of Education) 9वीं और 10वीं कक्षा के स्टूडैंट्स के लिए सब्जेक्ट फेयर का आयोजन किया जाएगा। 2 दिवसीय इस सब्जेक्ट फेयर के जरिए छात्रों की मैथ, साइंस, इंग्लिश (Math, Science, English) और सोशल साइंस में रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः लुधियाना को CM मान का तोहफ़ा..नगर निगम को 19 करोड़ के मशीनरी की सौगात

Pic Social Media

इस पहल से जुड़े कुछ विभागीय अध्यापकों के अनुसार यह सब्जेक्ट फेयर स्टूडैंट्स को आसान तरीके और खेल गतिविधियों के जरिए सिखाने के मकसद से करवाया जा रहा है। कई अध्यापकों के अनुसार इस तरह के फेयर स्टूडैंट्स के ज्ञान में इजाफा करने के लिए जरूरी है लेकिन इसके लिए समय थोड़ा पहले तय करना चाहिए था। विभाग द्वारा जारी पत्र में अलग-अलग योग्यताओं के स्टूडैंट्स के ग्रुप बनाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
स्टूडैंट्स अपने विषय के अनुसार मॉडल, चार्ट, 3-डी चार्ट, स्क्रैप बुक, आदि को बनाएंगे। खासतौर पर वही मॉडल तैयार तैयार किए जाएंगे जोकि इस्तेमाल के लिए सही हों। इन मॉडल्स की खास बात होगी कि स्टूडैंट्स इन्हें डिब्बों, पुरानी ऊन, बटन, मोती, गत्ते इत्यादि के जरिए से बनाएंगे। टीचर्स को स्टूडैंट्स की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने और इसका रिकॉर्ड बना कर रखने के लिए कहा गया है। हर स्कूल से हर विषय से 2-3 एक्टिविटीज का चुनाव किया जाएगा और स्कूल की सबसे अच्छी 5 एक्टिविटीज की वीडियो रिकॉडिंग कर उन्हें जिला स्तरीय ग्रुप्स में भेज दिया जाएगा। वहीं 6वीं से 8वीं के स्टूडैंट्स द्वारा कैंप में तैयार किए गए मॉडल्स भी इन सब्जेक्ट फेयर में प्रदर्शित किए जाएंगे। विभाग द्वारा हर विषय के लिए कुछ एक्टिविटीज भी जारी की गई हैं।

स्कूलों को जारी किए फंड

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार एक दिन में 2 विषयों की गतिविधियां होनी है। इसके लिए गतिविधियों का समय आधी छुट्टी के बाद रखा जाएगा। पहले दिन गणित और विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां होंनी है। दूसरे दिन इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां होगीं। स्टूडेंट्स के ग्रुप बनाए जाएंगे हर ग्रुप के लिए अलग टॉपिक दिया जाएगा। विभाग द्वारा इस एक्टिविटी को करवाने के लिए प्रति स्कूल 5 हजार रुपए का फंड जारी किया है।