पंजाब को मिली दो वंदे भारत ट्रेन..पौने 6 घंटे में तय होगा दिल्ली से अमृतसर तक का सफ़र

पंजाब

Punjab News: पंजाब वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर से नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) दिल्ली के रवाना हो गई है। यह ट्रेन दोपहर 12:17 पर यहां से रवाना हुई। जिसे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सांसद गुरजीत सिंह औजला (MP Gurjit Singh Aujla) ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर बाद 2:45 लुधियाना पहुंची और 3 बजे दिल्ली।
ये भी पढ़ेंः लुधियाना को CM मान का तोहफ़ा..नगर निगम को 19 करोड़ के मशीनरी की सौगात

Pic Social Media

ट्रेन के शुरू होने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने कहा कि सभी तरफ विकास की रफ्तार काफी तेजी चल रही है। पंजाब की जनता को प्रधानमंत्री की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिली है जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

हर वर्ग को मिलेगा फायदा

2 वंदे भारत ट्रेन हरियाणा-पंजाब को भी मिली हैं। इनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चक्कर लगाएगी।

वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 5.45 घंटे का सफर तय करेगी। वंदे भारत पहले दिन 11.45 पर रवाना होकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं रूटीन में ट्रेन अमृतसर से 8.05 पर निकलेगी और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

सफर का समय कम होगा

ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और अंबाला कैंट पर इस ट्रेन के स्टॉपेज बनाए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का स्वर्ण शताब्दी से ज्यादा किराया है, जबकि समय का फर्क सिर्फ 25 मिनट का है। स्वर्ण शताब्दी भी अमृतसर से दिल्ली के लिए पसंदीदा ट्रेन है। जिसमें आम लोगों के साथ साथ व्यापारी वर्ग सफर करता है।

यह ट्रेन अमृतसर से सातों दिन शाम 4.50 पर चलती है और रात के 11.50 पर दिल्ली पहुंचती है। वहीं वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.05 पर खुलेगी और 1.30 पर दिल्ली पहुंचेगी। शाम को दिल्ली तक निकलने के लिए ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को मदद मिलेगी, लेकिन चेयर कार का 1. 4 गुना किराया और एग्जेक्टिव क्लास का 1.3 गुना ज्यादा किराया लोगों को निराश कर सकता है।