Shani Vakri

Shani Vakri: 500 साल बाद शनि वक्री, इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा

Yours राशि
Spread the love

Shani Vakri: जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Shani Vakri: जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के मुताबिक, ग्रहों की चाल में बदलाव मानव जीवन और विश्व पर गहरा प्रभाव डालता है। जुलाई 2025 में कर्मफलदाता शनि वक्री और देवगुरु बृहस्पति उदित होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए भाग्य चमकने के योग बन रहे हैं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना से मिथुन, वृष और धनु राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशियों के जातकों को आर्थिक वृद्धि, करियर में उन्नति और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, इन राशियों को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

Pic Social Media

इन राशियों को मिलेगा डबल फायदा

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी? अपनाएं ये 6 आसान वास्तु टिप्स, जल्द मिलेगी सफलता!

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना और बृहस्पति का धन भाव में उदित होना सकारात्मक रहेगा। शनि इनकम भाव में वक्री होंगे, जिससे आय में जबरदस्त वृद्धि के आसार हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। पढ़ाई और करियर में सफलता के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि और बृहस्पति की चाल में बदलाव शुभ साबित होगा। बृहस्पति लग्न भाव में उदित होंगे, जबकि शनि कर्म भाव में वक्री रहेंगे। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़ा मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसान होंगे। बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाओं के लिए यह समय उत्तम है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Money plant: घर में इस जगह भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुक़सान!

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि वालों को शनि के चतुर्थ भाव में वक्री होने और बृहस्पति के सप्तम स्थान पर उदित होने से विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।