Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी ने किया घंटाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ, बोले परंपरा और पर्यटन का संगम है यह पर्व

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, CM धामी बोले युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) तीन दिवसीय घंटाकर्ण महोत्सव में शामिल होने गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचे। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज गजा में आयोजित घंटाकर्ण महोत्सव (Ghantkarna Festival) का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर तीन साल में 23 हजार युवाओं को नौकरी दी है वहीं 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी नौकरी देने का काम जारी रहेगा। जिन विभागों में पद खाली है, उसे जल्द भरा जाएगा।


ये भी पढे़ंः Uttarakhand: कोरोना को लेकर एक्शन मोड में धामी सरकार, कोविड लक्षण वाले मरीजों की जांच हुई अनिवार्य

सीएम धामी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से गजा और घंटाकर्ण मंदिर (Ghantakarna Temple) अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार हर प्रयास और सहयोग कर रही है। महोत्सव के आयोजन से यहां पर विकास की एक नई नींव पड़ रही है, जो ऐतिहासिक समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने का शानदार प्रयास है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इससे पहले गजा में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर चौराहे पर बनी राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने क्षेत्रीय देवता से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए सभी को महोत्सव की शुभकामनाएं दी। और कहा कि ऐसे महोत्सवों के द्वारा क्षेत्रीय देवता को पूजा जाता है, जिससे आसपास के गांवों के रक्षक के रूप में उनकी कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घंटाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बदरीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर होती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का वर्ष 2047 तक विकसित भारत संकल्प का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांव, पंचायत, क्षेत्र, जनपद और उत्तराखंड विकसित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की संस्कृत और विरासत अमृतकाल में है। इस दौरान अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर से लेकर उज्जैन में महाकाल मंदिर, उत्तराखंड में बदरीनाथ का मास्टर प्लान, ऑल वेदर रोड के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य, उद्यान, ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने, अवस्थापना आदि अनेकों काम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गजा में करीब 30 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक, 24 करोड़ की लागत से हेंवलघाटी पम्पिंग पेयजल योजना का काम, नगर पंचायत कार्यालय, गोशाला, विश्राम गृह का कार्य किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: कोटद्वार को CM धामी की बड़ी सौगात, मालन पुल समेत 7 निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण

वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने गजा में ऑडिटोरियम बनाने, पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकरण, शहीद विक्रम सिंह नेगी के गांव की सड़क का नाम उनके नाम पर रखने समेत 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिस मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी मांगों को सीएम घोषणा में शामिल कर चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

Pic Social Media

महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, नंदा राजजात समेत कई शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एमबीबीएस, आईआईटी, एनआईटी की परीक्षा में उत्तीर्ण से लेकर हाईस्कूल,इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।