22 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आपको किसी बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। बिजनेस में करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है।

वृष राशि (Tauras)    वृष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप अपनी सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक पूरा कर लेंगे और अपने पर्सनल काम के लिए भी समय निकाल लेंगे। साथी आपकी मदद भी करेंगे। पूरी तरह विश्वास न करें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

मिथुन राशि (Gemini)   आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। प्रेम व त्याग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। व्यापार में कोई निर्णय आप अपने दम पर लेंगे। आपकी किसी मनोकामना के पूर्ति हो सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, नहीं तो बाद में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपने घर को रिनोवेट कराने का प्रयास करेंगे। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वालों को लाभ होगा और आज आपको किसी नए प्रॉजेक्‍ट में सफलता प्राप्‍त होगी और काम आपका समय से पूरा होगा। किसी नए प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। आपको आज कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल सकता है। किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको बड़े सदस्यों की बातों को अनदेखा ना करें। आपने संतान से यदि कुछ उम्मीदें लगाई थी, तो वह आज उन पर खरी उतरेगी। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके कुछ साथी आपके काम में रोड़ा अटकाएंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आप किसी कारण से तनाव में रहेंगे। आप किसी वजह से आज शहर के बाहर काम से जा सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण परेशानियों से भरा हो सकता है और आपकी बातें किसी को बुरी लग सकती हैं। दाम्पत्य सहयोग के मामले में आप लकी रहेंगे और परिवार में हर प्रकार का साथ आपको मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको अपने दोस्‍तों के लिए कुछ व्यवस्‍था करनी पड़ सकती है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से टकराव मोल लेना सही नहीं है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं और साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने बच्चों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आप अपनी किसी खास जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। आपको यदि कुछ तनाव था, तो वह भी कम होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी निवेश संबंधी योजना में लगा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्ट बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में ना आए।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा। पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको अपने परिजनों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को परमिशन मिलने की संभावना है और परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप  अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में काफी सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा और हर काम समय पूर्ण होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं में धन लगाना अच्छा रहेगा ।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-22 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-22 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)