Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों का करें पालन, सरकारी नौकरी का सपना जल्द होगा पूरा
Vastu Tips: अगर आप भी सरकारी नौकरी (Government Jobs) के तलाश में है और बहुत मेहनत के बाद भी सफला नहीं मिल रही है तो यह खबर जरूर पढ़िए। आपको बता दें कि आज के समय में सरकारी नौकरी (Government Jobs) की चाहत रखने वालों की होड़ लगी हुई है। हर साल लाखों युवा यूपीएससी (UPSC), बैंक, रेलवे और राज्य स्तरीय सरकारी एग्जाम की तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही लोगों को सफलता मिल पाती है। सफलता लोगों की कड़ी मेहनत और किस्मत दोनों पर निर्भर करता है। लेकिन काफी हद तक आपकी सक्सेस घर के वास्तु का पर भी डिपेंड करता है। अगर आपके घर का वास्त अनुकूल होगा तभी आपको काम में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर का वातावरण पढ़ाई और मानसिक एकाग्रता (Mental Concentration) को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर कुछ आसान वास्तु उपाय घर पर ही कर लिए जाएं तो यह आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी न पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, वरना पीछे पड़ जाएगा दुर्भाग्य
किस दिशा में होना चाहिए पढ़ाई का कमरा
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि घर में पढ़ाई का कमरा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) और मानसिक स्पष्टता (Mental Clarity) को बढ़ावा देती हैं। अगर संभव होतो पढ़ाई का स्थान हमेशा शांत और कम उपयोग में आने वाले कमरे में रखें. कमरे में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन का होना जरूरी है।
स्टडी टेबल कहां रखें
पढ़ाई के लिए स्टडी टेबल (Study Table) दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित नहीं होता। टेबल पर अनावश्यक सामान कभी भी नहीं रखना चाहिए। साफ और व्यवस्थित टेबल आपका फोकस बढ़ाने में मदद करती है। टेबल के सामने दीवार पर मोटिवेशनल कोट्स या भगवान सरस्वती या गणेश जी का चित्र लगाना शुभ माना जाता है।
किस दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए
पढ़ाई करते समय विद्यार्थी का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। क्योंकि पूर्व दिशा विद्या और विकास की दिशा मानी जाती है। वहीं, उत्तर दिशा बुद्धि और सकारात्मक सोच को बढ़ाती है।
रंगों का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक स्टडी रूम की दिवार हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। हल्का पीला, क्रीम, हल्का हरा या आसमानी रंग सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) देते हैं जो मन को एकाग्र करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
न करें ये काम
पढ़ाई के कमरे में आईना या बेड रखना सही नहीं माना जाता है।
टीवी, मोबाइल या वीडियो गेम्स को स्टडी एरिया से दूर ही रखना चाहिए।
दरवाजे के ठीक सामने बैठकर पढ़ाई करने से बचना चाहिए। यह मन को अशांत कर सकता है।
परीक्षा से पहले जरूर करें ये काम
परीक्षा के दिन भगवान गणेश, सरस्वती और हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
घर के उत्तर-पूर्व कोने में जल से भरा तांबे का लोटा रखना शुभ होता है, कोशिश करें कि उसमें तुलसी का पत्ता डालें। यह मन की शुद्धि और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है।
अगर संभव हो सके तो हर मंगलवार या शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
