Money Plant: भूलकर भी इन दिशा में न रखें मनी प्लांट, वरना बढ़ने लगेगी आर्थिक तंगी
Money Plant: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में कठिनाई नहीं आती है और हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में छोटी चीज से लेकर पेड़-पौधों से जुड़े नियम भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी मनी प्लांट (Money Plant) से जुड़े नियम बताए गए हैं। मनी प्लांट को पैसों वाला पौधा भी कहा जाता है। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा घर में लगाना शुभ माना गया है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा (Money Plant Plant) लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। अगर इन वास्तु नियमों का पालन न करें तो इसके फायदे की जगह पर इसके नुकसान देखने को मिलते हैं। मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए आज के खबर में मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी? अपनाएं ये 6 आसान वास्तु टिप्स, जल्द मिलेगी सफलता!
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि कभी भी घर में मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। ये दिशा भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, व्यक्ति वैसे-वैसे तरक्की करता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर धन हानि हो सकती है।
मनी प्लांट (Money Plant) को कभी भी सूखने न दें। अगर इसके पत्ते सूखते या पीले हो जाते हैं, तो इसे तुरंत घर से बाहर कर दें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: कभी न पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, वरना पीछे पड़ जाएगा दुर्भाग्य
मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ने पर मनी प्लांट का विकास रुक जाता है। इसका असर घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाएं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का लेन-देन करना बिलकुल भी अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
