बसंत पंचमी पर दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों पर के बनेंगे बिगड़े हुए काम

Trending Vastu-homes

Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म ( Hindu Dharma) में बसंत पंचमी ( Basant Panchami) के दिन मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना का खास महत्व दे रखा गया है। बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। वहीं, धार्मिक मान्यताओं के मानें तो इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थी। इसलिए बसंत पंचमी ( Basant Panchami) के दिन मां सरस्वती जी की पूजा विधि विधान से की जाती है। ऐसा करते हैं तो माना जाता है कि विवेक, बुद्धि, ज्ञान और हर काम में सफलता की प्राप्ति होती है।

इस वर्ष 14 फरवरी 2024 को Basant Panchami मनाई जानी है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार रेवती, अश्विनी नक्षत्र और शुभ योग सहित कई दुर्लभ संयोग में बसंत पंचमी के त्योहार को मनाया जाएगा।

इससे कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें जबरदस्त फायदा मिलने वाला है:


वृश्चिक राशि

यदि नौकरी – कारोबार में आप उन्नति पाना चाहते हैं तो नए नए अवसर मिलेंगे। आपको जीवन साथी का अनुभव प्राप्त होगा। सभी तरह के कार्यों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेसल के चांसेज बढ़ेंगे और नई जॉब का ऑफर मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हर तरह की व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। जितने भी काम होंगें वो बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का धन से सम्बंधित सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सारे शुभ कार्य होंगें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। मेहनत का फल भी जल्दी मिलेगा। नौकरी कारोबार में सफलता के रास्ते खुल जाएंगे।