PAN Card

PAN Card: पैन कार्ड रखने वाले ये अच्छी खबर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

PAN Card: पैन कार्ड रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।

PAN Card: अगर आपके पास पैन कार्ड (PAN Card) है और किसी आपात स्थिति में फाइनेंशियल मदद की ज़रूरत है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। अब पैन कार्ड के आधार पर आप 5 लाख तक का पर्सनल लोन (Personal Loan) प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका आधार कार्ड होना और वह पैन से लिंक होना आवश्यक है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि आज के डिजिटल युग में पैन कार्ड (PAN Card) केवल पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी वित्तीय विश्वसनीयता का प्रमाण बन चुका है। आयकर विभाग द्वारा जारी 10 अंकों की अल्फान्यूमेरिक संख्या वाला यह कार्ड आपकी मौद्रिक गतिविधियों की निगरानी करता है और टैक्स चोरी जैसे मामलों पर लगाम लगाता है।

अब अधिकांश बैंक खातों से पैन कार्ड (PAN Card) को जोड़ना अनिवार्य हो गया है, जिससे केवाईसी प्रक्रिया आसान हो गई है। आधार से लिंक होने के कारण पैन की प्रमाणिकता और सुरक्षा भी बढ़ गई है। यही कारण है कि आज के समय में पैन कार्ड के माध्यम से पर्सनल लोन लेना एक आसान और सामान्य प्रक्रिया बन गई है।

अब पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल एक सामान्य प्रक्रिया बन चुकी है। आधार से लिंक पैन कार्ड की प्रमाणिकता अधिक मानी जाती है और इसी वजह से लोन स्वीकृति की प्रक्रिया और भी सरल हो गई है। अगर आपका पैन और आधार लिंक है, तो लोन अप्रूव होने के 24 घंटे के भीतर ही राशि आपके खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

लोन के लिए लगेंगे ये जरूरी डॉक्यूमेंट

  • पहचान प्रमाणपत्र: आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी
  • पता: उपरोक्त में से कोई एक
  • पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
  • हाल की 2 महीनों की सैलरी स्लिप या फॉर्म 16 के साथ सैलरी सर्टिफिकेट
Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Google Pay: गूगल पे दे रहा है 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, ये रही डिटेल

ऐसे करें पैन कार्ड लोन के लिए अप्लाई

  • उस बैंक या NBFC का चयन करें जो पैन कार्ड के आधार पर पर्सनल लोन देता हो।
  • उनकी वेबसाइट पर ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।
  • नाम, PAN नंबर, जन्मतिथि और पिन कोड भरें।
  • लोन राशि और प्रकार (Term, Flexi Term, Flexi Hybrid) चुनें।
  • पुनर्भुगतान अवधि तय करें और KYC विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच
  • PAN कार्ड अनिवार्य
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर
  • स्थायी और नियमित आय (नौकरीपेशा या स्वरोजगार)
  • डेब्ट-टू-इनकम (DTI) अनुपात कम हो (40% से कम बेहतर)

उदाहरण: यदि मासिक आय ₹50,000 है और लोन/क्रेडिट पर ₹28,000 खर्च हो रहा है, तो DTI = (28000/50000)*100 = 56%, जो आदर्श नहीं माना जाता।

ये भी पढ़ेंः Big News: 5 मई से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए क्यों?

पैन कार्ड कहां-कहां काम आता है?

बता दें कि पैन कार्ड (PAN Card) का उपयोग सिर्फ लोन के लिए ही नहीं, बल्कि कई जरूरी वित्तीय गतिविधियों में होता है जैसे आयकर भुगतान करना, 5 लाख से अधिक मूल्य की प्रॉपर्टी खरीदना (Buying a Property), वाहन खरीदना या बेचना, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना, बैंक खाता खोलना, शेयर और बॉन्ड में 50 हजार से ऊपर निवेश करना, रेंटिंग के लिए और यहां तक कि ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने के लिए भी PAN जरूरी है।