Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने लिया सख्त एक्शन, सांगानेर में तहसीलदार सहित तीन पर गिरी गाज

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी नीति के अंतर्गत सांगानेर तहसील में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार सहित तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि पालड़ी परसा गांव में पेटा तालाबी भूमि को गलत तरीके से बंजर या बारानी दिखाकर भूमि किस्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला सामने आया था। इसे अत्यंत गंभीर अनियमितता मानते हुए राजस्व विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच में दोषी पाए जाने पर सांगानेर तहसीलदार कार्तिकेय लाटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पटवार हलका देवलिया की वर्तमान पटवारी नयनसी वर्मा और तत्कालीन पटवारी हाकिम सिंह गुर्जर को भी मामले में संलिप्त पाया गया, जिसके बाद दोनों को तुरंत निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: अमर जवान ज्योति से ‘यमुना प्रवाह’ यात्रा का शुभारंभ, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। उनके निर्देशानुसार राजस्व मंडल ने बिना देरी किए अनुशासनात्मक कदम उठाए। यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार का छात्राओं को बड़ा तोहफा, जानिए कब तक खातों में आएंगे 2500 रुपये?

लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में शासन-प्रशासन को पारदर्शी और जिम्मेदार बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ा दंड लागू किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।