Rajasthan News: सरदार पटेल की स्मृति में बीजेपी द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम (Unity March Program) का शुभारंभ को बड़े उत्साह के साथ अमर जवान ज्योति से किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने ‘यमुना प्रवाह’ यात्रा (Yamuna Pravah Yatra) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बसों को विधिवत फ्लैग-ऑफ किया गया।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अशोक परनामी, संयोजक व विधायक जितेंद्र गोठवाल, कालीचरण सराफ, सांसद मंजू शर्मा, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, विधायक गोपाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची, ज्योति खंडेलवाल, चंद्रमोहन बटवाड़ा, शहर बीजेपी अध्यक्ष अमित गोयल, राजेश तांबी और नवरत्न नारानिया समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम भजनलाल
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान रहा, लेकिन दशकों तक उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे महापुरुषों को याद करने और सम्मान देने का जो सिलसिला शुरू किया है, वह अभूतपूर्व है। यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को घर-घर पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: बीजेपी मुख्यालय में सप्ताह में तीन दिन होगी जनसुनवाई, दो मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं
बारडोली सत्याग्रह में मिली ‘सरदार’ की उपाधि
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने याद दिलाया कि गुजरात के बारडोली सत्याग्रह में सरदार पटेल ने किसानों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, उसी के फलस्वरूप उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल किसानों को अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया, बल्कि देश में एकता की अलख जगाई। उनका यह योगदान सदैव अक्षुण्ण रहेगा।
पटेल का सपना पूरा किया पीएम मोदी ने
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी तो मिल गई थी, लेकिन देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था। हैदराबाद, जूनागढ़ जैसी रियासतें पाकिस्तान में विलय चाहती थीं। सरदार पटेल ने अपनी कूटनीति और दूरदर्शिता से सभी रियासतों को भारत में मिलाया। केवल एक रियासत का दंभ दशकों तक बना रहा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद-370 हटाकर हमेशा के लिए समाप्त कर सरदार पटेल का सपना साकार किया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
युवाओं को संदेश
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने युवाओं से आह्वान किया कि सरदार पटेल के जीवन से पांच प्रमुख सीख ली जा सकती हैं- कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प, राष्ट्रीय एकता, ईमानदारी और सादगी। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर ही हम विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली मंजूरी, एयरपोर्ट से VKI तक सीधा सफर!
संविधान दिवस पर बाबासाहेब को नमन
मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि आज संविधान दिवस भी है। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विश्व के सबसे बेहतरीन संविधान की रचना की। हमें दोनों महापुरुषों सरदार पटेल और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।
