Rajasthan

Rajasthan सरकार का छात्राओं को बड़ा तोहफा, जानिए कब तक खातों में आएंगे 2500 रुपये?

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan में सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार बेटियों की शिक्षा को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Rajasthan News: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की सरकार बेटियों की शिक्षा को सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में राजस्थान सरकार ने ‘आपकी बेटी योजना’ (Aapki Beti Yojana) को और प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं (Girl Students) को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसका वितरण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

Pic Social Media

सीएम भजनलाल शर्मा का बेटियों की शिक्षा पर फोकस

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पहल पर ‘आपकी बेटी योजना’ (Aapki Beti Yojana) को इस वर्ष और मजबूत रूप में लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षा से जुड़ी हर बाधा को दूर करना आवश्यक है ताकि बेटियां भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। योजना का लाभ विशेषकर उन छात्राओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके अभिभावक इस दुनिया में नहीं रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किन बेटियों को मिलेगा लाभ?

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की संवेदनशील सोच का प्रतिबिंब इस योजना में साफ दिखता है। योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिनके माता-पिता में से किसी एक या दोनों का निधन हो चुका हो तथा बीपीएल श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता दी गई है। यह कदम उन परिवारों के लिए संबल बनेगा जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: अमर जवान ज्योति से ‘यमुना प्रवाह’ यात्रा का शुभारंभ, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

कितनी राशि मिलेगी?

सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सहायता राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर हो, जो जन आधार डेटा से लिंक होंगे।

  • कक्षा 1 से 8 तक – 2100 रुपये प्रति छात्रा
  • कक्षा 9 से 12 तक – 2500 रुपये प्रति छात्रा

दिसंबर में आएगी राशि, बेटियों के चेहरे पर खिलेगी मुस्कान

सत्यापन के बाद सरकार द्वारा जल्द ही सहायता राशि जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश के अनुसार, दिसंबर के अंतिम सप्ताह या नए साल की शुरुआत तक यह राशि छात्राओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली मंजूरी, एयरपोर्ट से VKI तक सीधा सफर!

योजना का उद्देश्य

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का स्पष्ट मानना है कि जब बेटियां पढ़ेंगी, तभी राजस्थान आगे बढ़ेगा। ‘आपकी बेटी योजना’ के जरिए वे न केवल आर्थिक मदद दे रहे हैं, बल्कि हर कमजोर परिवार की बेटी को सपने देखने की ताकत भी दे रहे हैं। यह योजना राजस्थान को बेटियों के लिए सबसे सुरक्षित और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।