हरियाणा के कुरुक्षेत्र में CM मान का रोड शो..कहा चुनाव में सच जीतेगा..झूठ की हार होगी

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति हरियाणा

AAP Election Campaign 2024: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम मान ने रोड शो (Road Show) किया। पंजाब के सीएम मान ने कहा कि चुनाव में सच जीतेगा और झूठ की हार होगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बीते सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) के लिए प्रचार करते हुए एक रोड शो किया, जो संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा।
ये भी पढ़ेः स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे CM भगवंत मान..दिल्ली, पंजाब से गुजरात तक करेंगे जनसभा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बीते सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए एक रोड शो किया।

रोड शो में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के साथ कुरुक्षेत्र से आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, अनुराग ढांडा समेत कई नेता मौजूद रहे।

इंडिया गठबंधन (India Alliance) के हिस्से के रूप में, आप आदमी पार्टी हरियाणा में 1 सीट से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस शेष 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।
ये भी पढ़ेः जालंधर सीट पर CM मान का दावा..कह हर हाल में जीतेंगे..सुशील रिंकू को मिलेगा जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में मान ने पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए हरियाणा का दौरा किया है।

सीएम मान के मेगा रोड़ शो में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। सीएम भगवंत मान ने कहा की कुरुक्षेत्र की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल के पास जाएगी तो उनको सुकून देगी।