Bihar

Bihar: CM नीतीश कुमार का युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य

बिहार राजनीति
Spread the love

रिक्रूटमेंट कैलेंडर तैयार करने के दिए निर्देश

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्य के युवाओं को नई उम्मीद जगाते हुए अगले पांच वर्षों (2025-30) में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी (Government Jobs) और रोजगार देने का भरोसेमंद लक्ष्य रखा है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब बेरोजगारी बिहार का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। सीएम ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और साफ कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और रहेगी।

पहले ही पूरा किया आधा वादा

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने याद दिलाया कि सात निश्चय-2 योजना के तहत 2020-25 के बीच पहले ही 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। अब अगले पांच साल में दोगुना लक्ष्य हासिल करने का संकल्प दिखाता है कि सरकार युवा सशक्तिकरण के प्रति कितनी गंभीर है।

बंपर भर्ती की रफ्तार तेज

नई सरकार गठन के तुरंत बाद सीएम नीतीश ने सभी प्रशासनिक विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक रिक्तियों की अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने का सख्त निर्देश दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग को तुरंत जांच कर सभी नियुक्ति आयोगों को अधियाचना भेजने को कहा गया है। इससे साफ है कि अब भर्ती प्रक्रिया में कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Bihar सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला, मोन्था चक्रवात से नुकसान उठाने वालों को मिलेगा मुआवजा

रिक्रूटमेंट कैलेंडर से मिलेगी पारदर्शिता

सीएम के सबसे क्रांतिकारी कदमों में से एक है – सभी नियुक्ति आयोगों को जनवरी 2026 में पूरे साल का रिक्रूटमेंट कैलेंडर जारी करने का आदेश। इस कैलेंडर में विज्ञापन की तारीख, परीक्षा की संभावित अवधि और अंतिम रिजल्ट की तारीख स्पष्ट होगी। सबसे बड़ी बात, विज्ञापन से अंतिम रिजल्ट तक अधिकतम एक साल का समय लगेगा, चाहे कितने ही चरण क्यों न हों। इससे लाखों अभ्यर्थियों को अनिश्चितता से मुक्ति मिलेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने साफ कहा है कि परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और स्वच्छ होंगी। अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से तुरंत सजा दिलाई जाएगी। साथ ही ऑनलाइन CBT परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षाएं समय पर और बिना किसी दिक्कत के हो सकें।

ये भी पढ़ेंः Patna: BIT मेसरा, पटना कैंपस में IMPACT 2025 का आयोजन

बिहार के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से प्रतिबद्ध रहे हैं। एक करोड़ नौकरियों का यह संकल्प सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि बिहार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। युवाओं का भरोसा एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर कायम है।