मंत्री तरुनप्रीत सौंद ने कहा- जल्द ही विभाग के पास 52 नए श्रम निरीक्षक होंगे उपलब्ध
Punjab News: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) प्रदेश में श्रम निरीक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। पंजाब के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि पंजाब में श्रम निरीक्षकों (Labor Inspectors) की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। प्रिंसिपल बुधराम द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 52 श्रम निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द ही यह कमी पूरी कर दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab: नए बजट से पंजाब के शहरों में होगा कायाकल्प, शहरीवासियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: Hardeep Mundian

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Sond) ने कहा कि श्रम विभाग, पंजाब के अधीन कुल 95 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 35 श्रम निरीक्षक कार्यरत हैं। श्रम निरीक्षकों (Labor Inspectors) की कमी के कारण कई कर्मचारियों को उनकी स्थायी तैनाती वाली जगह के अलावा अतिरिक्त सर्कल का प्रभार भी दिया गया है, जिससे प्रत्येक सर्कल में उनकी नियमित उपस्थिति संभव नहीं हो पा रही है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के स्कूलों को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किया बड़ा ऐलान..जानें क्या होगा बड़ा बदलाव
‘पंजाब श्रमिक सहायक’ ऐप से होगा काम आसान
मंत्री सौंद (Minister Sond) आगे कहा कि विभाग द्वारा खाली पदों को भरने के लिए अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा 9 मार्च 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) जल्द पूरी होने के बाद विभाग को 52 नए श्रम निरीक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही, निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने ‘पंजाब श्रमिक सहायक’ (Punjab Labor Assistant) मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिसके माध्यम से श्रमिक घर बैठे ही लाभार्थी के रूप में पंजीकरण/नवीनीकरण करा सकते हैं।
