28 March 2025 Ka Rashifal

28 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

28 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

28 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 30 तक अशुभ भद्रा रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिन पहनें लाल रंग का कपड़ा, शुभ फल मिलेगा!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए दिन करियर के लिहाज से अच्छा है। आप छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम के लिए भी समय निकाल पाएंगे और उसमें सफल होंगे। आपकी सभी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी और आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा। कोशिश करते रहें और आपको काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपको आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। किसी काम के सिलसिले में दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपको देखकर दूसरे लोग भी काफी खुश होंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर नजर रखनी होगी और इस तरक्की को बनाए रखना आपका मुख्य काम होना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। बेकार की बातों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें और विवादों में पड़ने से बचें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके सुख साधनों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी। आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप जो भी काम करें, सोच-समझकर करें। नौकरी या व्यवसाय में अगर आप सुधार चाहते हैं, तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग किसी वजह से चिंतित और परेशान रहेंगे और आपके सामने कई तरह की समस्‍याएं आ सकती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपके विरोधी आपके सामने खड़े हो सकते हैं और आपको आप अपनी हिम्मत और समझदारी से ही इन लोगों को हरा सकते हैं। मन की कमजोरियों और बुरी आदतों को छोड़ दें और अच्छे मन से जीवन में आगे बढ़ें और तरक्की हासिल करें। आपका दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेगा और आपको सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। कोई पैतृक समस्या भी लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने से उनके मन में खुशियां रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। किसी नए संपर्क से फायदा मिलेगा और आपको रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें और आपको कारोबार में तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रात के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आपका दिन दोस्तों के साथ आनंद और खुशी में बीतेगा और आपकी तरक्की होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेंगी। आपका बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को सफलता मिलेगी और आपकी कई समस्‍याओं का अंत होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाने का मौका मिलेगा और आपको इससे लाभ होगा। आयात-निर्यात का व्यवसाय शुरू करने का फैसला भी आज हो सकता है और आपकी रुचि धर्म में रहेगी। यात्रा का योग बन रहा है। समय का सही इस्तेमाल करें तो इससे आपका सितारा बुलंद होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी और आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में कोई सरकारी टेंडर मिलने से काफी खुश रहेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।