Punjab Budget 2025

Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने पेश किया 2 लाख 36 हज़ार करोड़ का बजट..वित्त मंत्री चीमा ने किए कई बड़े ऐलान

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Budget 2025: मान सरकार ने पेश किया बजट 2025-26, जानिए बजट में किए गए बड़े ऐलान

Punjab Budget 2025: पंजाब के लोगों के लिए आज बड़ा दिन है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने अपना चौथा बजट 2025-26 (Budget 2025-26) पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब विधानसभा में बजट पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने मेरा पंजाब, बदलता पंजाब थीम पर ₹2.36 लाख करोड़ का पेश किया है। आपको बता दें कि भगवंत मान सरकार का यह बजट पिछली बार से लगभग 15% ज्यादा है। मान सरकार (Mann Government) ने इस बजट में सरकार का फोकस नशे पर है। ₹150 करोड़ रुपए से सरकार ड्रग जनगणना कराएगी, इसका मतलब पंजाब में कितने लोग नशा कर रहे हैं, उनकी गिनती होगी। सेहत बीमा कवर योजना के तहत 65 हजार परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: मान सरकार का बड़ा कदम, सरकारी स्कूलों के लिए नई बस सेवा शुरू


वित्त मंत्री चीमा (Finance Minister Cheema) ने बताया कि मान सरकार (Mann Government) इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएगी। इसके प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 300 यूनिट फ्री बिजली योजना आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए बजट में 7,614 करोड़ रखे गए हैं। राज्य सरकार ने किसी नए टैक्स का ऐलान नहीं किया। हरपाल सिंह चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

मेडिकल क्षेत्र के लिए 1,336 करोड़ बजट

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र (Medical Area) के लिए पंजाब सरकार ने 1,336 करोड़ का बजट रखा गया है। यह बजट पिछले साल से 27 फीसदी ज्यादा है। पंजाब की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए 1650 करोड़ का बजट अलग से रखा गया है। रोजगार और सिखलाई के लिए साल 1469 प्लेसमेंट कैंप लगाए गए हैं। 45 हजार को नौकरी दी गई है। मान सरकार ने अब तक 51,651 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। इस क्षेत्र के लिए 230 करोड़ का बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी से भी ज्यादा है।

शिक्षा के लिए 17,925 करोड़ का बजट

पंजाब के वित्त मंत्री ने आगे कहा कि एजुकेशन (Education) के क्षेत्र ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत होशियारपुर ने पुरस्कार प्राप्त किया है। मिशन समर्थ के तहत 14 लाख स्टूडेंट्स को लाभ मिला है। प्री प्राइमरी व 12वीं तक मेगा पीटीएम आयोजित की गईं। इसमें 21 लाख पेरेंटस शामिल हुए। शिक्षा विभाग के 354 प्रिंसिपल, हेड मास्टर व अध्यापकों को सिंगापुर, फिनलैंड जैसे देशों से ट्रेनिंग दिलाई है। इससे एजुकेशन सिस्टम बेहतर होगा। साल 2025-26 के लिए 17,925 करोड़ का बजट रखा है। उन्होंने बताया कि 425 स्कूलों को स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में बदला जा रहा है। पंजाब यंग एंटर प्रेन्योरशिप जैसे प्रोग्राम शुरू किए हैं। 4098 स्कूलों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनक्लूसिव विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही समग्र शिक्षा, पोषम मुहिम, किताबों के अलग बजट रखा जाएगा।

ये भी पढे़ंः Punjab: भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की कार्रवाई जारी, 191 पुलिस थानों में हुआ बड़ा फेरबदल

इस बार पंजाब में उच्च शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल व लर्निंग सुविधा प्रोग्राम पर जोर दिया जाएगा। बजट रूसा स्कीम 199 करोड़, बुनियादी सुविधा के लिए 160 करोड़ का बजट रखा गया है।
साल 2024-25 में ITI में 5 हजार नई सीटें शुरू की गईं। पुराने आउटडेटेड कोर्स समाप्त कर दिए गए। इंडस्ट्री की आवश्यकता के मुताबिक नए कोर्स शुरू किए है। 579 करोड़ का बजट इस क्षेत्र के लिए रखा गया है। 33 करोड़ की लागत से नई ITI खोली जाएंगी।

कृषि क्षेत्र में बिजली सब्सिडी

मंत्री हरपाल चीमा ने कृषि क्षेत्र को लेकर कहा कि प्रदेश के किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र को बिजली सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसके लिए 9,992 करोड़ रखे गए हैं। वहीं पशुओं की सेहत सुविधाओं के पायलट प्रोजेक्ट जिले चुने हैं। इसके लिए 704 करोड़ का बजट रखा गया है। साथ ही गन्ने का खरीद मूल्य 401 रुपए प्रति क्विंटल किया था। यह पूरे देश में सबसे अधिक है। साल 2023-24 का बकाए का भुगतान कर दिया है। इससे राहत मिली है। इस सहायता को जारी रखने 250 करोड़ का बजट रखा है। दूध उत्पादकों के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। जंगलात व जंगली जीवों की रक्षा के लिए 3 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। 268 नानक बगीची स्थापित की है। इको टूरिज्म पर काम किया जा रहा है। इसके 281 करोड़ का बजट रखा गया है।

सरकारी सेवाएं मात्र ₹50 में मिलेंगी

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार की सभी सरकारी सेवाएं ₹50 में मिलेंगी। अभी 406 डोर स्टैप डिलीवरी की फीस 120 रुपए है। लोगों को सिर्फ 50 रुपए देने होंगे। बाकी 70 रुपए पंजाब की मान सरकार देगी।

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना लाएंगे

पंजाब में 90 प्रतिशत परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम रहेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली क्षेत्र में ₹7,614 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसके अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा पहले के जैसे ही मिलेगी। चीमा ने बताया कि आजादी के 78 वर्षों के बाद भी कई गांवों में सड़क लाइट की व्यवस्था नहीं थी, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2.5 लाख सड़क बत्तियां लगाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) अब देश के राज्यों में सातवें स्थान पर है और पिछले वर्ष के बी ग्रेड से सुधार करते हुए ए ग्रेड में पहुंच गया है।

347 नई ई-बस की होगी खरीदी

वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों को एक शहर से दूसरे शहर जाने में परेशानी न हो इसके लिए 347 ई-बसें खरीदी जाएंगी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर व सिविल बस डिपो का इंतजाम किया जाएगा। अमृतसर, लुधियाना के लोगों को अर्बन गवर्नेंस के लिए 300 करोड़ का बजट तय किया गया है।

विदेशों की तर्ज पर पंजाब में बनेगी सड़कें

मंत्री चीमा ने बताया कि सड़कें विदेशों की तर्ज पर पंजाब में भी बनाई जाएंगी। अब विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का निर्णय लिया है। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और 50 किलोमीटर सड़कों विदेशों की तर्ज पर बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 5.983 करोड़ बजट रखा है। साथ ही राज्य के 166 कस्बों में साफ सफाई, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें प्रदान के लिए 225 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं।

हर जिले चलेगी रंगला पंजाब स्कीम

वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि हमारी सरकार रंगला विकास स्कीम शुरू करने जा रही हैं। साल 2022 में इसी कारण लोगों ने हमारी सोच को फतवा दिया था। हर जिले में रंगला पंजाब स्कीम लाएंगे। यह स्कीम DC की अगुआई में चलेगी। रंगला पंजाब विकास फंड के लिए 585 करोड़ का फंड रखा गया है। इस स्कीम के तहत 5 करोड़ मिलेंगे।

नशा पंजाब की तरक्की के लिए सबसे बड़ा खतरा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया है। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर जा पहुंचा है। इस साल GSDP में 9% वृद्धि होकर ₹8.09 लाख करोड़ तक पहुंचा। वहीं, 2025-26 में 10% बढ़ने का अनुमान है। वहीं, टैक्स रेवन्यू में 14% की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी-अकाली की सरकार ने पंजाब को नशे में धकेला, नशे के व्यापार को फलने फूलने दिया। हमने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम छेड़ी है। युद्ध नशे दे विरुद्ध में पंजाब के लोग मान सरकार का साथ दे रहे हैं।

हरपाल चीमा ने आगे कहा कि पहले, अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब की जवानी को नशे की दलदल में डुबोया, अब मान सरकार नशा तस्करों का खात्मा करके वसदा पंजाब बना रही है। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब की तरक्की के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

युद्ध नशे दे विरुद्ध को मिल रही सफलता

मंत्री चीमा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य जड़ों से नशे को मिटाना है और कुछ ही दिनों में 2,136 FIR दर्ज की गईं और 3,816 ड्रग तस्कर गिरफ्तार हुए।

पंजाब बजट 2025-26 की खास बातें

फरिश्ते योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार और वित्तीय सहायता हेतु ₹10 करोड़ आवंटित।
मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 115 करोड़ रुपए का आवंटित। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2.5 लाख लाइट्स लगाए जाएंगे।
सीमा पार ड्रग तस्करी रोकने के लिए ₹110 करोड़ का बजट आवंटित, जिसमें 5,000 होम गार्ड BSF के साथ तैनात होंगे और एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा रहेगी जारी। 450 करोड़ का प्राविधान।
बजट में आम आदमी क्लीनिकों के लिए ₹268 करोड़ आवंटित।
पंजाब में पहली बार ‘ड्रग जनगणना’ की जाएगी, जिसके लिए ₹150 करोड़ का बजट आवंटित।
‘डायल 112’ सेवा को मजबूत करने के लिए 758 चार-पहिया और 916 दो-पहिया वाहन खरीदे जाएंगे, जिससे रिस्पांस टाइम 8 मिनट तक कम होगा।
मोहाली में नए ‘डायल 112’ हेडक्वार्टर के लिए 53 करोड़ आवंटित किए गए।
65 लाख परिवारों का बीमा कवर बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख किया गया है।
मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना द्वारा सेहत कार्ड बनाए जाएंगे , इसके लिए ₹778 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।
इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के लिए 125 करोड़ आवंटित।
रंगला पंजाब विकास योजना के तहत बजट में कुल ₹585 करोड़ (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 करोड़) आवंटित किए गए हैं।
2025-26 के लिए ₹7,614 करोड़ का बजट प्रस्तावित है, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
तीन जिलों में मक्की के उत्पादन के अधीन लिए 17500 प्रति हेक्टेयर मिलेगा।