Punjab: चंडीगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर..जारी हुआ ऑर्डर

पंजाब

Punjab News: चंडीगढ़ में इस दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) 1881 की धारा-25 के अनुसार प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार, 1 जून 2024 को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) का यह आदेश प्रशासन के सभी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ेः Punjab यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश.. चंडीगढ़ के कॉलेजों में रेगुलर प्रिंसिपल नियुक्त होंगे

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

इसके साथ ही औद्योगिक दुकानों (Industrial Shops) और व्यापारिक संस्थानों के साथ-साथ दिहाड़ीदार कर्मचारियों के लिए भी यह अदायगी छुट्टी होगी। लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखने के लिए, चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा प्रशासन में कार्यरत चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र (Chandigarh Parliamentary Constituency) के पंजीकृत मतदाताओं से 1 जून, 2024 शनिवार को विशेष आपातकालीन अवकाश देने की भी अपील की। इस पहलकदमी का उद्देश्य वोटर यूटी चंडीगढ़ में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना है।