Punjab

Punjab: ‘AAP’ पार्टी ने डॉ. अमनदीप कौर को पंजाब महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

पंजाब राजनीति
Spread the love

प्रीति मल्होत्रा को इस पद से हटाया गया

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने संगठनात्मक बदलाव के तहत मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर (Dr. Amandeep Kaur Arora) को पार्टी की महिला विंग का नया प्रदेश अध्यक्ष (New State President) नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की जानकारी दी गई।

Pic Social Media

आपको बता दें कि इससे पहले इस पद पर प्रीति मल्होत्रा कार्यरत थीं, जिन्हें पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मल्होत्रा पार्टी के विरुद्ध पटियाला में धरना दे रही थीं और उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी नेतृत्व पर बाहरी लोगों को जिम्मेदारी सौंपने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पार्टी में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। धरना उन्होंने ‘सांकेतिक’ बताया, लेकिन चेतावनी दी कि जल्द ही पूरे पंजाब में ऐसे विरोध आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: राज्य की सड़कों का होगा कायाकल्प: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव को साल 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी अब संगठनात्मक स्तर पर किसी भी प्रकार की ढील के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी पहले भी कई पदों पर नियुक्तियां कर चुकी है और लगातार संगठन को धार देने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस का बड़ा कदम, नशा तस्करों पर GPS एंकलेट से रखी जाएगी नजर

दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी को अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब AAP का फोकस पंजाब पर है। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को पंजाब का प्रभारी बनाया गया, जो लगातार प्रदेश के अलग-अलग हलकों का दौरा कर संगठन से फीडबैक ले रहे हैं। इसके तहत बोर्डों और कॉर्पोरेशनों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए विभिन्न हलकों में इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।