Punjab Corporation Elections

Punjab Corporation Elections: AAP पार्टी ने निगम चुनावों के लिए नियुक्त किए 69 कॉर्डिनेटर

पंजाब राजनीति
Spread the love

सांसदों और मंत्रियों को भी क्षेत्र में जाने की मिली ड्यूटी

Punjab Corporation Elections: पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले 5 नगर निगम (Municipal Corporation) और 44 नगर परिषद (Municipal Council) के चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव (Election) जीतने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 69 कोऑर्डिनेटर नियुक्त (Coordinator Appointed) किए हैं। बता दें कि सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। देखिए कोऑर्डिनेटर लिस्ट…
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार की पहल.. राशन कार्ड की जगह स्मार्ट कार्ड से मिलेगा अनाज

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके साथ ही स्थानीय मुद्दों पर चुनाव घोषणापत्र (Manifesto) जारी किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं का दिल जीता जा सके। पार्टी किसी भी कीमत पर ये चुनाव (Election) जीतना चाहती है। क्योंकि इसके ठीक बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं। पार्टी इन चुनावों की जीत को वहां भी भुनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में पार्टी किसी भी स्तर पर कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने किया अस्पतालों और स्कूल का दौरा, कई ये अहम बातें..

बता दें कि इस बार होने नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए काफी अहम है। क्योंकि इस समय राज्य में पार्टी की सरकार है। 117 विधानसभा हलकों में 95 पर पार्टी के विधायक हैं। ऐसे में पार्टी की इन चुनावों को फतह करने की तैयारी में है।

देखिए कोऑर्डिनेटर लिस्ट..