Punjab

Punjab: CM Mann ने किया अस्पतालों और स्कूल का दौरा, कई ये अहम बातें..

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Mann ने हाल ही में राज्य के विभिन्न अस्पतालों, स्कूलों और शिक्षा संस्थानों का दौरा किया।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने हाल ही में राज्य के विभिन्न अस्पतालों, स्कूलों और शिक्षा संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन सभी स्थानों का निरीक्षण (Inspection) किया और बताया कि पंजाब सरकार शिक्षा (Punjab Govt Education) और स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलावों को अपनी प्राथमिकता मानती है। सीएम मान ने उपमंडल अस्पताल (Sub Divisional Hospital) का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य खामियां ढूंढना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: किसानों की भलाई के लिए हमेशा तैयार: CM Mann

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही मुफ्त दवाइयां

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों का दौरा किया है। उनका यह दौरा राज्य के लोगों की भलाई सुनिश्चित करने और नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से था।

उन्होंने पिछले दो सालों में स्वास्थ्य और शिक्षा (Health & Education) के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया और बताया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में एडवांस मशीनें और उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही, सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं।

जानिए क्या है मान सरकार प्राथमिकता?

इस दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने यह भी बताया कि कपूरथला, मलेरकोटला, एसएएस नगर (मोहाली), होशियारपुर और संगरूर में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का उद्देश्य राज्य को मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे पंजाब के लोगों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Punjab: किसानों की भलाई के लिए हमेशा तैयार: CM Mann

इन मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल शिक्षा (Medical Education) की उच्च गुणवत्ता प्रदान की जाएगी और साथ ही राज्य सरकार राज्यभर में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल कर्मचारियों की कमी को भी पूरा करेगी।