Punjab

Punjab: दिड़बा में 7.20 करोड़ की लागत से 1 साल के भीतर बनेगा नया इंडोर खेल स्टेडियम: Harpal Cheema

पंजाब
Spread the love

महान मुक्केबाज पद्मश्री कौर सिंह और नामवर कबड्डी खिलाड़ी गुरमेल सिंह की पत्नियों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रखा बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर

11 खेलों में महारत हासिल करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में नाम चमकाएंगे दिड़बा के खिलाड़ी – हरपाल सिंह चीमा

Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, कार्यक्रम लागूकरण और कर एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा में बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों का आरंभ करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित किया जा रहा है और इस दिशा में विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के होनहार खिलाड़ियों का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी चमकाने के लिए आज 7.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रख दिया गया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर CM मान का बदला प्रोग्राम, जानिए अब कहां करेंगे ध्वजारोहण

शहीद बचन सिंह यादगारी खेल स्टेडियम में ही बनाए जाने वाले इस बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर उन्होंने महान मुक्केबाज पद्मश्री कौर सिंह की पत्नी रणजीत कौर और कबड्डी खिलाड़ी स्वर्गीय गुरमेल सिंह की पत्नी परमजीत कौर की मौजूदगी में रखा। उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों की चिरकाल से लटकी हुई मांग जल्दी ही पूरी होने जा रही है और हमारे होनहार खिलाड़ी कबड्डी और मुक्केबाजी के साथ-साथ वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, जिम्नास्टिक, रेसलिंग सहित 11 विभिन्न खेलों में अपने खेल कौशल को निखार कर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिड़बा का नाम रोशन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि स्व. कौर सिंह और स्व. गुरमेल सिंह ने गरीब परिवारों में जन्म लेने के बावजूद अपनी हिम्मत से खेलों के क्षेत्र में जिन ऊंचाइयों को हासिल किया, वह बेमिसाल हैं और इन दोनों ही खेल जगत के हीरों की याद को स्थायी बनाने के लिए दिड़बा में यह इनडोर खेल स्टेडियम बनवाया जा रहा है।

इस मौके पर संबोधन करते हुए डिप्टी कमिश्नर संगरूर संदीप ऋषि ने कहा कि यह इंडोर खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में दिड़बा विकास की दृष्टि से बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले व्यक्तियों की याद को अमर करने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

ये भी पढ़ेः Punjab पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन पर खर्च करेगी 426 करोड़ रुपये: DGP Gaurav Yadav

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा एसडीएम राजेश शर्मा, नगर कौंसिल के प्रधान मनिंदर सिंह घुमाण, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह, एक्सियन लोक निर्माण विभाग अजय गर्ग सहित अन्य शख्सियतें और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।