Rajasthan में CM भजनलाल शर्मा ने की कालिका पेट्रोलियम यूनिट की शुरुआत
Rajasthan News: राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि प्रदेश की महिलों की सुरक्षा को लेकर भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) काफी गंभीर है। प्रदेश की महिलाओं को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीएम भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अमर जवान ज्योति, जनपथ पर राज्य सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर पुलिस बेड़े में कई गाड़ियां शामिल की। जनपथ पर इसे लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) रहे। इस दौरान एसीएस होम आनंद कुमार, डीजीपी राजस्थान यूआर साहू पुलिस मुख्यालय और जयपुर कमिश्नरेट के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल के जन्मदिन पर पुलिसकर्मी को मिला बड़ा तोहफा, अब हर 15 दिनों में मिलेगी एक छुट्टी

आपको बता दें कि पुलिस पेट्रोलिंग (Police Patrolling) में 25 नए बड़े वाहनों को शामिल किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में 25 पुलिस पेट्रोलिंग वाहन, 22 पुलिस इंटरसेप्टर, 750 मोटरसाइकिल , 101 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का लोकार्पण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई। इस दौरान बाइक पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की यूनिफॉर्म पहने हुए महिला पुलिसकर्मी दिखाई दी। कालिका यूनिट यूनिफॉर्म में काली स्कूटी पर महिलाओं की ये टीम स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के बाहर तैनात रहेंगी। राजस्थान में पहले चरण में 250 की टीम तैनात की जाएगी। इसके अगले चरण में आंकड़ा बढ़ा कर 500 किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
हर यूनिट में 4-4 महिला कॉन्स्टेबल होंगी जो 2 पारियों में काम संभालेंगी। रेंज और कमिश्नरेट में पुलिस की कालिका टीम का गठन हो गया है। इस टीम में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जो स्कूटी चलाना जानती हों और जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हो। वो महिलाएं सेल्फ डिफेंस में एक्सपर्ट हो और शारीरिक दृष्टि से भी मजबूत हो। यह टीमें स्कूल, धार्मिक स्थल, कॉलेज, बाजार, सिनेमा हॉल, मॉल, पार्क, पर्यटन स्थल और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी। इन स्थानों पर बच्चों को महिलाओं के साथ होने वाली छींटाकशी, चैन स्नैचिंग जैसे अपराधों पर रोक लगाने में मदद करेंगी।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: किसानों के लिए खुशखबरी, CM भजनलाल शर्मा ने जारी की किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त

कालिका पेट्रोलियम टीम (Kalika Petroleum Team) की एक अलग से स्पेशल ड्रेस तैयार की गई है। यह यूनिफॉर्म ब्लू कलर की है। जिस पर कालिका का मोनोग्राम लगा है। शर्ट के पीछे भी नियॉन कलर से कालिका पेट्रोलिंग टीम का मोनोग्राम लगा है। इस टीम के लिए स्पेशल टोपी भी तैयार की गई है। इस पर भी कालिका का मोनोग्राम होगा। इस टीम की यूनिफॉर्म नीले रंग की है, लेकिन इनकी स्कूटी काले रंग के और हेलमेट भी काले रंग का है। हेलमेट और स्कूटी पर भी कालिका पेट्रोलिंग टीम का मोनोग्राम लगा होगा।
