Sarsi Island

Sarsi Island : गोवा-अंडमान को टक्कर देगा सरसी आइलैंड: CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश
Spread the love

Sarsi Island का लोकार्पण किया CM मोहन यादव, लिया बोटिंग का आनंद

Sarsi Island: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि जनकल्याण पर्व के तहत मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शहडोल जिले में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सरसी पर्यटन केन्द्र एवं आइलैंड रिसॉर्ट (Sarsi Island Resort) का लोकार्पण किया। नए आअलैंड का लोकार्पण यह बताता है कि यह कदम बताता मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) सूबे में आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शहडोल जिले में बाणसागर बांध के बैक वाटर क्षेत्र में सरसी पर्यटन केंद्र और रिसॉर्ट तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने मऊगंज को दी ढे़रों सौगात, विपक्ष पर भी साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

इस आइलैंड (Island) के लोकार्पण के दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि यह पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर राज्य की नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरसी पर्यटन केंद्र एवं रिसॉर्ट का लोकार्पण करने के बाद बोट पर सवार होकर जल लहरियों के बीच इस स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार द्वारा योजना बनाई गई है, जिसमें हर दिन प्रदेशवासियों को एक सौगात दी जाएगी। इसी सिलसिले में रीवा संभाग में बने आइलैंड (Island) की सौगात दी जा रही है। यहां प्रकृति के सौंदर्य को संजोए हुए एक सुंदर आइलैंड बनाया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

CM मोहन यादव ने बोटिंग का लिया आनंद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर योजना बनाई गई है, जिसमें प्रदेशवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में शहडोल में प्रकृति के सौंदर्य को संजोए हुए पर्यटन का केंद्र बनने जा रहे एक सुंदर आइलैंड रिसॉर्ट का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि मेरी अपनी ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के सरसी आइलैंड में बोट क्लब का उद्घाटन करने के बाद बोटिंग भी किए। सीएम ने आगे कहा कि गोवा और अन्य स्थानों पर हम जिस तरह के समुद्र के अंदर द्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती देखते हैं उसी प्रकार खूबसूरती मध्य प्रदेश में भी उपलब्ध है। सरसी का आइलैंड अंडमान के आइलैंड से कम नहीं है।

ये भी पढ़ेंः MP News: अलीराजपुर के 169 गांवों को CM मोहन यादव का तोहफा, करोड़ों के प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास

पर्यटकों के रुकने के लिए 10 इको हट्स तैयार

आपको बता दें कि शहडोल जिले में बाणसागर डैम के बैकवाटर पर बना यह रिसॉर्ट प्रमुख पर्यटन स्थल बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर के समीप स्थित है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा। इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तीन बोट क्लब तैयार किए गए हैं, जो वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक अनुभव का अवसर देंगे।

पर्यटकों के रुकने के लिए 10 इको हट्स तैयार किए गए हैं, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक आकर्षक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, कॉर्पोरेट और अन्य आयोजनों के लिए प्रकृति के बीच एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सेहत और मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए रिसॉर्ट में जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए गए हैं। पर्यटन विकास को उम्मीद है कि इस स्थल से शहडोल और इसके आस पास का क्षेत्र देश भर के पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन जाएगा।