Punjab के किसानों के लिए लगातार कर रहे हैं काम CM Mann
Punjab: पंजाब भारत का एक प्रमुख कृषि राज्य, जहां ज्यादातर लोग खेती-किसानी ही करते हैं। यहां के किसान देश के खाद्य भंडारण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस राज्य में कृषि की बुनियाद इतनी मजबूत है कि यहां की जमीन को अन्न का कटोरा भी कहा जाता है। लेकिन इसी पंजाब (Punjab) में किसान (Kisan) कई सालों से फसलों का उचित मूल्य, कर्ज, सिंचाई संकट, और आधुनिक तकनीकों के अभाव जैसी समस्याओं से परेशान थे। इन समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपनी सरकार के पहले दिन से ही किसानों के हितों को प्राथमिकता दी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनेगा पंजाब: CM Mann

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां शुरू की गई, राज्य के कृषि क्षेत्र में एक नया बदलाव लेकर आई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की किसानों के लिए कल्याणकारी नीतियां न केवल किसानों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं, बल्कि यह कृषि क्षेत्र को समृद्ध करने की दिशा में एक मील का पत्थर भी साबित हो रही हैं।
किसानों के लिए कर्ज़ माफी योजना
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सत्ता में आते ही किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने राज्य में किसानों को छोटे कर्ज से छुटकारा दिलाया। पंजाब में किसानों के ऊपर भारी कर्ज था, जिससे वे भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे। सीएम भगवंत सिंह मान ने 2022 में पंजाब सरकार (Punjab Government) के कर्ज माफी योजना की बहुत सारे किसानों को इससे राहत दी। इस योजना के तहत छोटे और मझोले किसानों का कर्ज खत्म हो गया। इस पहल ने न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और उम्मीद दी।

कृषि आयात नीति में सुधार
सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब में कृषि उत्पादों की खरीद और बिक्री से संबंधित नीति को पारदर्शी और किसान के पक्ष में बनाने का काम किया। उन्होंने मंडी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया और इस पर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके अलावा, उन्होंने कृषि उत्पादों की कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के लिए तंत्र को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab के CM Mann से मिलने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
कृषि क्षेत्र में आधुनिकता का समावेश
कृषि में तकनीकी सुधारों का समर्थन करते हुए पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रयोग बढ़ाने की दिशा में भी काम किए। मान सरकार ने ड्रोन टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर स्मार्टफोन एप्लिकेशन और सटीक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया। इससे न केवल किसानों को अपनी खेती में तकनीकी सहायता मिली, बल्कि उनकी उपज में भी वृद्धि हुई।

नई कृषि पॉलिसी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की सरकार ने एक नई कृषि नीति पेश की, जो पंजाब के कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए समग्र दृष्टिकोण पर आधारित है। इस नीति में छोटे और मझोले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
MSP को गारंटी कानून
मान सरकार नई कृषि पॉलिसी के तहत अपनी स्वयं की बीमा योजना लाने तथा सभी फसलों के लिए एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाने की बात कही गई है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब को बीज हब बनाने, एगरीकल्चरल मार्केटिंग रिसर्च एंड इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट (एएमआरआईआई) की स्थापना करने तथा सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की बात कही गई है। जैविक खेती, कृमि पालन और काश्तकारी पर जोर दिया गया है।

पौष्टिक किस्म के गेहूं के उत्पादन पर जोर
पंजाब की मान सरकार ने गेहूं के लिए भी नई नीति में बनाई है। राज्य सरकार ने इस नीति में कहा है कि हाई क्वालिटी वाले और पौष्टिक किस्म के गेहूं का उत्पादन पर जोर दिया जाए। इसमें पीबीडब्ल्यू 1 चपाती, पीबीडब्ल्यू, आरएस1 और डब्ल्यूएचडी 943 को विभिन्न ब्रांडों के गेहूं को उत्पादन की बात की गई है। इसके साथ ही मान सरकार ने किसानों में कर्ज की वजह से बढ़ती आत्महत्या के केस को देखते हुए परिवारों को 10 लाख तक मुआवजा देने की बात कही है। आर्थिक संकट को कम करने के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और ऋण निपटान योजनाओं की भी सिफारिश की गई है।
अलग-अलग वैरायटी को लगाने की बात कही गई
भगवंत सिंह मान ने नई कृषि पालिसी में फसल की अलग-अलग वैरायटी को लगाने की बात कही गई है। पानी की ज्यादा खपत करने वाली धान की फसल के विकल्प के रूप में बासमती, कपास, गन्ना, दलहन, तिलहन तथा नींबू, आलू, मटर, नाशपाती और मिर्च जैसी बागवानी फसलों की लगाने की अपील की गई है। इन फसलों के लिए राज्य में 13 सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। फसलों को उनके प्राकृतिक क्षेत्रों में उगाने की सिफारिश की गई है। मान सरकार ने इन फसलों की बाजार में कम कीमतों की स्थिति में हस्तक्षेप की बात कही है यानी आसान भाषा में समझें को सरकार आपके वैकल्पिक खेती में मुनाफे की जिम्मेदारी ले रही है।

किसानों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना
सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीरता दिखाई और पंजाब के किसानों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत किसान किसी भी गंभीर बीमारी या दुर्घटना से निपटने के लिए उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल किसानों की जीवनशैली में सुधार लाने के साथ-साथ उनकी भलाई में भी अहम भूमिका निभा रही है।

कृषि शिक्षा और प्रशिक्षण
किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि शिक्षा और ट्रेनिंग सेंटर का विस्तार किया है। इन सेंटरों पर किसानों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होता है और उन्होंने खेती में सुधार करने के लिए नए तरीके बताए जाते हैं। साथ ही, कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के लिए विशेष कोर्स चलाए गए, जिससे युवा पीढ़ी को कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिले।
किसानों के लिए फसल बीमा योजना
कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली क्षति को कम करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फसल बीमा योजना को भी लागू किया है। मान सरकार की इस योजना के तहत किसानों को आपदाओं के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। फसल बीमा पॉलिसी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को इसके लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

किसान संगठनों के साथ बातचीत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों और कृषि संगठनों के साथ लगातार बातचीत करते रहते हैं। उन्होंने किसानों के विभिन्न मुद्दों पर समय-समय पर बैठकों का आयोजन किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया है। उनका यह कदम किसानों के बीच विश्वास बनाने में सफल रहा और उनके मुद्दों को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने कृषि क्षेत्र में जो पहल की हैं, वे न केवल किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं, बल्कि पंजाब की कृषि को एक नई दिशा भी दी है। उनके नेतृत्व में किसानों को हर संभव मदद और समर्थन प्रदान किया गया है, जिससे राज्य का कृषि क्षेत्र समृद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नई कृषि नीति और उनके द्वारा लागू की गई योजनाओं ने यह साबित कर दिया कि एक नेता का यदि किसानों के प्रति सच्चा समर्पण और संघर्ष हो, तो वह किसानों की समस्याओं का समाधान कर सकता है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
