26 January 2025 Ka Rashifal

26 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

26 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि रविवार रात 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। 26 जनवरी को तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार सुबह 8 बजकर 26 मिनट से कल सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही 26 जनवरी को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

ये भी पढ़ेः Rajyog: इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! बन रहा राजयोग

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को हर काम बहुत ही संभलकर करने की सलाह है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। इस कारण से आपको किसी प्रकार का तनाव हो सकता है। दिन मिश्रित फलकारक है, आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ आपको लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी निवेश को सोच समझ कर करें और आप किसी की सलाह पर न चलें। बिजनेस में आपको जबरदस्ती किसी काम को करने से बचना होगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आप अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन रा‍शि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा। दिन के पहले हिस्‍से में छुटपुट लाभ होने की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता और आपको सबमें मेहनत करने के बाद ही कामयाबी हाथ लगती है। रात का समय मित्रों, परिजनों के साथ मौज मस्‍ती में बीतेगा। धन में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। बिजनेस में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन अधिक रहेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में काफी मिलाजुला रहने वाला है। अनावश्यक चिंताओं के कारण से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत करने के बाद ही मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व पूरा करने में सफल होंगे और किसी की मदद करने में आपका कुछ खर्च भी हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। वरना आपका धन डूब सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में भी आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने कामों में यदि कुछ कठिनाई आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनकी सलाह आपके बिजनेस में लाभदायक रहेगी। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं। आपने किसी को यदि धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी उलझन और तनाव देने वाला होगा। आपको लगेगा कि आप जिसके हकदार हैं उतनी सफलता आपको नहीं मिल रही है। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा पर कहीं जाने के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक शैथिल्य हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी इन्वेस्टमेंट को थोड़ा सोच समझकर ही करें, नहीं तो आपके धन के फंसने की संभावना है। परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको अचानक से रुका धन प्राप्‍त होगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग बने हैं और आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है, तो ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी संतान को पढ़ाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने किसी भी काम को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना है। आप दिल की जगह दिमाग की सुने, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। आपके लिए वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और आपको घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदने में मन लगेगा। आपको परिवार के लोगों के साथ जरूरी कार्य से कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों में भी आपसे प्रेम बना रहेगा, जिससे खुशियां भरपूर रहेंगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कुछ समय बुजुर्गों की सेवा में लगाएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।